शिमला : सुरेश भारद्वाज से फागली वार्ड नाभा के डाबरी लाइन दलोग गांव तक एंबुलेंस रोड की मांग

शहरी, विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज शिमला नगर निगम के अंतर्गत वार्ड नम्बर 11 नाभा तथा वार्ड नम्बर 10 टूटीकंडी में 30 होम आइसोलेशन किट वितरित कर कोरोना संक्रमण से जूझ रहे रोगियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में कोविड-19 के रोगियों को दवाईयां, मास्क, सैनिटेशन व अन्य उपकरणों की उपलब्धता युक्त आयुष किट प्रदेश के कोरोना पाॅजिटिव लोगों को प्रदान की जा रही है ताकि उन्हें घर पर रह कर ही ईलाज में सुविधा हो सके। उन्होंने आज नाभा, फागली तथा टूटीकंडी वार्ड के लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

उन्होंने नाभा, फागली वार्ड के डाबरी लाईन दलोग गांव में एम्बुलेंस सड़क की मांग के संबंध में बताया कि शहरी विकास विभाग द्वारा नगर निगम के तहत एम्बुलेंस रोड बनाने का कार्य किया जा रहा है, जोकि क्षेत्र के निवासियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा। बंगाली बगीचा, डाबरी लाईन तथा दलोग क्षेत्र के निवासियों को आज भी रोगियों को पीठ पर लाना पड़ता था। इस सड़क के बनने से उन्हें सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को इस काम को जल्द करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिमला स्मार्ट सिटी के तहत टूटीकंडी, नाभा व फागली में किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तीव्र गति से कार्य कर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि टूटीकंडी में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत व्यवसायिक परिसर का निर्माण किया जा रहा है जबकि नाभा फागली में व्यवसायिक परिसर और पार्किंग निर्मित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को इस कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। 

नाभा के तहत नाभा, सर्किट हाउस, आरटीओ आॅफिस, रेलवे काॅलोनी नाभा तथा फागली और वार्ड नम्बर 10 टूटीकंड़ी के अंतर्गत रिड़का, सैंट्रल टूटीकंडी, लम्बा क्वाटर, पांजड़ी, बाग गांव में रह रहे लोगों के परिवारजनों को होम आइसोलेशन किट वितरित की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों के लिए यह किट सुविधा प्रदान कर उनके स्वस्थ लाभ में सहयोग प्रदान किया गया है। इस अवसर पर मण्डलाध्यक्ष राजेश शारदा, महामंत्री गगन लखनपाल, कार्यकारिणी सदस्य रमेश जोशी, वार्ड सदस्य हिमा कश्यप, वार्ड संयोजक रजत कोहली, वार्ड अध्यक्ष जय चंद ठाकुर, अनिल हेडली, युवा नेता शिव कुमार, प्रदीप तथा राजू ठाकुर उपस्थित थे। 

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago