धर्मशाला :विदेश में पढ़ाई, नौकरी के लिए जाने वालों को टीकाकरण की व्यवस्था , ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी मिलेगी सुविधा

कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज की अवधि में ऐसे लोगों को छूट का प्रावधान किया जाएगा जिन छात्रों को शिक्षा के उद्देश्य से विदेश यात्रा पर जाना पड़ेगा इसके साथ ही जिन व्यक्तियों को विदेशों की नौकरी के लिए जाना है इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों तथा कर्मचारियों को भी कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज की अंतराल को कम करने का प्रावधान किया गया है। इन श्रेणियों में आने वाले लाभार्थी संबंधित ब्लॉक चिकित्सा अधिकारियों से संपर्क करेंगे ताकि जिला स्तर पर समेकित आंकड़ों को संकलित कर सकें।
    यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी गुरदर्शन ने बताया कि टीकाकरण की विशेष व्यवस्था पहली खुराक के 28 दिनों के बाद उन लोगों के लिए उपलब्ध होगी, जिन्होंने विदेश यात्रा की योजना बनाई है, जो उस तारीख से 84 दिनों के वर्तमान अनिवार्य न्यूनतम अंतराल के पूरा होने से पहले आते हैं। इस के लिए खंड चिकित्सा अधिकारियों को डाटा बेस तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं उसके आधार पर ही टीकाकरण का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम 21 जून 2021 से लागू होगा जिसमें निजी अस्पतालों के लिए वैक्सीन की खुराक की कीमत प्रत्येक वैक्सीन निर्माता द्वारा घोषित की जाएगी।
    उन्होंने बताया कि निजी अस्पताल द्वारा 150 रूपये प्रति खुराक सेवा शुल्क के रूप में लेने का प्रावधान किया गया है इसके साथ ही कोविशील्ड के लिए 780 रूपये, कोवैक्सीन के लिए 1410 रूपये, स्पूतनिक वी के लिए 1145 रूपये की दरें निर्धारित की गई हैं।
कांगड़ा जिला में 18 से लेकर 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए 14 तथा 17 जून को कोविड वैक्सीन की डोज दी जाएगी। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा गुरदर्शन ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों सहित हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए टीकाकरण सत्र प्रत्येक सप्ताह में चार दिन मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को आयोजित किए जाएंगे जबकि सोमवार और वीरवार 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे। जबकि अवकाश के दिन टीकाकरण के लिए कोई भी सत्र आयोजित नहीं किया जाएगा।  

Recent Posts

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

5 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री ने एचपीयू के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन…

1 week ago

BJP: सुक्खू का गवर्नेंस मॉडल केवल ‘तालाबंदी’ पर आधारित : जयराम ठाकुर

शिमला ग्रामीण में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष,…

2 weeks ago

Himachal News: लोक निर्माण मंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क…

2 weeks ago

Shimla News: राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में 259 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती की

राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में…

2 weeks ago

Himachal University: प्रदेश के विश्वविद्यालय में फीस बढ़ने से छात्र और अभिभावक परेशान, वापस ले सरकार :

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि…

2 weeks ago