शिमला : सुरेश भारद्वाज ने नगर निगम अंतर्गत वार्ड नंबर 1 भराड़ी में आयुष होम आइसोलेशन किट बांटी

शहरी, विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज शिमला नगर निगम के तहत वार्ड नम्बर 1 भराड़ी में आयुष होम आइसोलेशन किट का वितरण किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के तहत होम आइसोलेशन में रह कर  ईलाज की सलाह को अपनाते हुए अधिकतर लोगों द्वारा घर में रह कर संक्रमण का ईलाज किया गया, जिन्हें प्रदेश सरकार द्वारा दवाईयां, इम्यूनिटी बूस्टर, काढ़ा आदि प्रदान किए जा रहे हैं उसी के तहत आज भराड़ी वार्ड में 15 रोगियों के परिजनों को आयुष किट प्रदान की गई।

 उन्हांेने बताया कि अनिता शर्मा, तिलोतमा शर्मा, जय लाल, अश्वनी, अजय भरवाल, श्यामा सूद, रूपा सूद, गौरव, सचिन शर्मा, श्याम वालिया, विकास सूद, सुरेश कुमार, रवि कुमार, लता तथा सागर को होम आइसोलेशन किट प्रदान की।  उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की प्रथम व द्वितीय लहर के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों के सहयोग से इससे उभरने में कामयाबी मिल रही है।

उन्होंने कहा कि आशा वर्करों द्वारा होम आइसोलेशन में रह रहे रोगियों की बेहतर देखभाल की जा रही है, जो कि अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने इस अवसर पर भराड़ी क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और जल्द निदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने लोअर भराड़ी में मधुवन सोसायटी में जल्द पार्किंग निर्माण करने को कहा जबकि आयुर्वेदिक औषधालय के समीप जिम व पार्किंग के निर्माण को जल्द निर्मित करने के लिए अधिकारियों को आदेश दिए। 

उन्होंने कहा कि शिमला स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत विभिन्न विकास कार्यों को किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सम्बद्ध अधिकारियों व एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए है ताकि तय समय में सभी कार्यों को पूर्ण कर लोगों को समर्पित किया जा सके। इस अवसर पर पार्षद संजीव सूद (जाॅनी), महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री शीतल व्यास, मण्डल महामंत्री गगन लखनपाल, जिला उपाध्यक्ष संजय कालिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष हितेश तथा भराड़ी वार्ड के गणमान्य व्यक्ति व प्रबुद्ध जनता उपस्थित थी। 

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

21 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago