सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर शिमला में होगा कार्यक्रम: सीएम जयराम

सीएम जयराम ठाकुर ने चंबा में पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर शिमला में साधारण तरीके से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मुख्यातिथि होंगे। सीएम ने कहा कि अनलॉक के दौरान कोरोना के बढ़ते मामले सरकार के लिए चिंता का विषय है। प्रदेश में टेस्टिंग डबल हुई है।

सीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शादियों सहित अन्य कार्यक्रमो में शिरकत करने से परहेज करें। शिमला, टांडा, नाहन, मंडी में कोरोना केस बढऩे पर मरीजों के उपचार के लिए फेवरिकेशन के अस्थायी स्ट्रक्चर तैयार किए जाएंगे। पाइप ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की सुविधा भी रहेगी।

सीएम जयराम ठाकुर ने निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्र स्तर पर कांग्रेस के पास है कोई मुद्दा नहीं है। काफी लोग कांग्रेस से बाहर निकलना चाह रहे हैं। प्रदेश में भी कांग्रेस सक्रिय नहीं हैं। एक दर्जन लोग मुख्यमंत्री बनने की लालसा रखकर बैठे हैं। सीएम ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य द्वारा की गई विजिलेंस की शिकायत की जांच की जाएगी।

xsh_814e891

Recent Posts

Shri Ram temple: श्रीराम मंदिर के खिलाफ मुहिम चलाने वाली कांग्रेस राम के नाम पर राजनीति कर रही है : जय राम ठाकुर

सनातन के खिलाफ जहर उगलने वाले मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ राम मंदिर गए तो…

1 day ago

BJP-Congress: भाजपा के पांच नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए आपस में लड़ रहेः बृजलाल

रामपुर में भाजपा को झटका, क्षेत्र के प्रमुख नेता बृजलाल अपने 300 से अधिक समर्थकों…

6 days ago

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

2 weeks ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

2 weeks ago