दिल्ली में कोरोना संकट लगातार बढ़ता जा रहा है और हर रोज 7-8 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं. बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है. हाईकोर्ट ने सरकारी केंद्रों में कोविड स्पेशल बेड ना होने को लेकर सरकार को फटकारा और कहा कि आप सितंबर से लेकर अबतक क्या कर रहे हैं? इसके साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली के 33 प्राइवेट अस्पतालों के 80% बेड कोरोना वायरस मरीजों के लिए रिजर्व करने का आदेश दिया है.
गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा है कि राधास्वामी सत्संग केंद्र में कितने ICU बेड मौजूद हैं, जो कोविड के मरीजों के लिए ही बनाए गए हैं? जिसपर दिल्ली सरकार ने बताया कि वहां 10 हजार बेड हैं, लेकिन सभी बेड फंक्शनल नहीं हैं. वहां सिर्फ 2 हजार ही बेड पूरी तरह से तैयार हैं, उस जगह लोग नहीं आ रहे हैं. ऐसे में अभी इस केंद्र में सिर्फ 200 बेड पर ही ऑक्सीजन की सुविधा है.
हमीरपुर जिले के नेरी में देश का पहला स्वदेशी बायोचार संयंत्र स्थापित किया जा रहा…
पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…
परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…
प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर" खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…
उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…
युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…