Himachal Pradesh

BJP-Congress: भाजपा के पांच नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए आपस में लड़ रहेः बृजलाल

रामपुर में भाजपा को झटका, क्षेत्र के प्रमुख नेता बृजलाल अपने 300 से अधिक समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल
सरकार की नीतियों को जन-जन तक ले जाएं कांग्रेस के कार्यकर्त्ताः मुख्यमंत्री

भाजपा को झटका देते हुए शिमला जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख नेता बृजलाल अपने 300 से ज्यादा समर्थकों सहित आज कांग्रेस में शामिल होने के बाद सचिवालय में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के साथ शिष्टाचार भेंट की।


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बृजलाल और उनके समर्थकों का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी सबके मान-सम्मान का ध्यान रखेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है और प्रदेश का एक समान विकास सुनिश्चित बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रामपुर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का घर है और विकास की कोई कमी नहीं रखी जाएगी। इस अवसर पर बृजलाल ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र भी सौंपा तथा मुख्यमंत्री ने इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन सभी के कांग्रेस पार्टी में आने की उन्हें बेहद खुशी है। उन्होंने सभी से प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर कांग्रेस पार्टी के हाथ मजबूत करने को कहा।


इस अवसर बृजलाल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्य प्रणाली और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की दूरगामी सोच से प्रभावित होकर आज वे कांग्रेस पार्टी में आए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने भाजपा को नेताओं की पार्टी बताया है, जबकि यह पूर्व में कार्यकर्ताओं की पार्टी थी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री की यह बात शत-प्रतिशत सही है और आज भाजपा के पांच वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी हथियाने के लिए आपसी लड़ाई में उलझे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस पार्टी के साथ मजबूती से खड़ी है और प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी रिपीट करेगी।


इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago