Himachal Pradesh

Shri Ram temple: श्रीराम मंदिर के खिलाफ मुहिम चलाने वाली कांग्रेस राम के नाम पर राजनीति कर रही है : जय राम ठाकुर

सनातन के खिलाफ जहर उगलने वाले मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ राम मंदिर गए तो भी आस्था के लिए नहीं, सिर्फ राजनीति के लिए

राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराने, प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए नेताओं से जवाब-तलब करने वाले मुख्यमंत्री और भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस आज भगवान श्रीराम के नाम पर कर रही है सियासी नौटंकी

शिमला: भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होने प्रदेश भाजपा मुख्यालय दीपकमल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार सनातन विरोधी बयान देते हैं और सनातन विरोधी काम करते हैं। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में निमंत्रण मिलने के बावजूद वह मंदिर नहीं गए। इतने साल बाद शिमला के राम मंदिर गए भी तो आस्था की वजह से नहीं, बल्कि राजनीति की वजह से। पूरा देश कांग्रेस के असली चरित्र और उसके सनातन विरोधी रवैये को अच्छी तरह जानता और पहचानता है, इसलिए कांग्रेस की कोई भी चाल कामयाब नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि हमेशा भगवान श्रीराम के अस्तित्व को नकारने वाली, राम मंदिर के खिलाफ अपने वकीलों की फौज खड़ी करने वाली, राम मंदिर निर्माण के फैसले पर रोक लगाने की मांग करने वाली और माननीय उच्चतम न्यायालय में भगवान श्रीराम को काल्पनिक पात्र बताने वाला हलफनामा देने वाली कांग्रेस आज राम के नाम पर राजनीति कर रही है।


जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, जो 97 प्रतिशत हिंदुओं को हराकर सत्ता में आने का दावा करते हैं, स्वयं को बार-बार सनातन विरोधी साबित कर चुके हैं। राम मंदिर निर्माण और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में आमंत्रित होने के बावजूद उन्होंने उसका बहिष्कार किया। कांग्रेस ने तो रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ही अस्वीकार कर दिया था। किसी मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को कौन सनातनी अस्वीकार कर सकता है? 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद सनातनियों के लिए यह शुभ अवसर आया था, लेकिन कांग्रेस ने बहुसंख्यक समाज की आस्था का सम्मान करना भी जरूरी नहीं समझा।


उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्कूली बच्चों द्वारा उनके अभिवादन में “राधे-राधे” कहने पर सवाल उठाते हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले अपने नेताओं और मंत्रियों से जवाब-तलब करते हैं। भगवान श्रीराम और राम मंदिर का हर कदम पर विरोध करने वाली कांग्रेस तथा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री अब अपने मंत्रिमंडल के साथ शिमला के राम मंदिर जाकर सियासी नौटंकी कर रहे हैं। इतने वर्षों बाद कांग्रेस नेताओं का राम मंदिर जाना आस्था का नहीं, बल्कि उनकी राजनीति का विषय है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्णा’  से सम्मानित किए जाने पर दी बधाई

इंडोनेशिया गणराज्य द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्णा’ से सम्मानित किया जाना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और गौरव का विषय है। यह सम्मान भारत और इंडोनेशिया के बीच सदियों पुराने सभ्यतागत संबंधों, प्रगाढ़ मित्रता तथा निरंतर सुदृढ़ हो रही व्यापक रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर निरंतर नई प्रतिष्ठा अर्जित कर रहा है और उसकी आवाज़ पहले से अधिक प्रभावशाली एवं सशक्त होकर उभर रही है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

Vivek Sood

Recent Posts

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 week ago

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 weeks ago

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की बिक्री में 39 प्रतिशत की वृद्धिः हर्षवर्धन Shimla News: चौहानवर्ष 2026-27 के लिए 112 करोड़ रुपये का लक्ष्य

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने वर्ष 2025-26 के दौरान विपणन एवं वाणिज्यिक गतिविधियों…

3 weeks ago

Dharamshala News: “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत धर्मशाला में पौधरोपण, एसडीएम मोहित रत्न ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय…

3 weeks ago

Education News: मंत्रीरोजगारपरक पाठ्यक्रमों, अनुसंधान, खेल और विद्यार्थियों के बेहतर सहयोग पर दिया बल

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा को भविष्य की जरूरतों के…

3 weeks ago