Shimla News : अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर मुख्यमंत्री करेंगे एचआईवी एवं एड्स जागरूकता और एकीकृत स्वास्थ्य जांच अभियान का शुभारम्भ

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव एम.सुधा देवी ने आज यहां बताया कि 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू पीटरहॉफ शिमला से राज्य स्तरीय एचआईवी एवं एड्स जागरूकता एवं एकीकृत स्वास्थ्य जांच अभियान (आईएचसी) का शुभारम्भ करेंगे। हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल करेंगे और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी विशिष्ट अतिथि और विधायक हरीश जनारथा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।


उन्होंने बताया कि 12 अगस्त से 12 अक्तूबर, 2024 तक एचआईवी एवं एड्स और यौन रोगों की रोकथाम और जागरूकता के लिए गांव-गांव तक गहन अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए राज्य, जिला और ग्रामीण स्तर पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित करवाई जाएंगी।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव ने बताया कि ग्राम सभा बैठक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा और परामर्शदाताओं, आशा कार्यकर्ताओं, फोक मीडिया के माध्यम से जन-जन को जागरूक किया जाएगा।https://tatkalsamachar.com/shimla-news-governor-planted-cedar-sapling-in-the-glen/ मुख्यमंत्री जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जागरूकता रथ के माध्यम से एचआईवी एवं एड्स और यौन रोगों से संबंधित ऑडियो और वीडियो संदेश लोगों तक पहुंचाए जाएंगे। जन संचार के माध्यमों रेडियो, टीवी चैनलर्ज, होर्डिंग्ज, बस पैनल और प्रदर्शियों के माध्यम से भी जागरूकता संदेशों का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाएगा।  


हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि युवा देश का भविष्य है और युवाओं को केन्द्र में रखकर विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के विशेष रेड रिबन क्लब में भी विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि युवा एचआईवी की सही जानकारी के अभाव के कारण इनकी चपेट में आ जाते हैं।https://www.youtube.com/watch?v=9uQQJPXgSSM इसे ध्यान में रखते हुए युवाओं के लिए महाविद्यालयों में एचआईवी एवं एड्स विषय पर वक्ताओं के माध्यम से विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे ताकि युवाओं को इस विषय पर सही जानकारी उपलब्ध हो।
उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एकीकृत स्वास्थ्य जांच अभियान में एचआईवी, एसटीआई, हैपेटाइटस, टीबी और अन्य बीमारियों के लिए निःशुल्क जांच सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ने कहा चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च शिक्षा में सुधारों पर आयोजित एक…

4 hours ago

Mandi News: उपायुक्त ने की वन संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा

वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा के लिए उपायुक्त मंडी अपूर्व…

4 hours ago

Himachal Pradesh: प्रदेश में सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ़ अविश्वास का माहौल : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और वित्तीय संकट पर सरकार को…

5 hours ago

Himachal Pradesh News: मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल से भेंट कीं

मुख्य सचिव संजय गुप्ता और पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने आज लोक भवन में राज्यपाल…

5 hours ago

Una News: ऊना ज़िला में जनगणना 2027 के लिए तैयारियां शुरू

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…

1 day ago

Hamirpur News: आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उठाएं लाभ

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…

1 day ago