Shimla News : विभिन्न विभागीय एप्लीकेशन्स की जन सेवाएं हिम-एक्सेस पर होगी उपलब्ध

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सभी सामाजिक सुरक्षा सेवाओं की लाभार्थियों तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हिम-एक्सेस नाम से एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने यह बात डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग द्वारा आयोजित एक बैठक के दौरान कही। उन्होंने बताया कि हिम एक्सेस प्लेटफॉर्म प्रदेशवासियों एवं सरकारी क्षेत्र के अधिकारियों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागीय एप्लीकेशन्स की सुविधाओं को एक प्लेटफॉर्म पर लाएगा और इन एप्लीकेशन्स द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं का लाभ एक क्लिक पर उपलब्ध होगा। हिम-एक्सेस के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न ऑनलाइन एप्लीकेशन्स में एकरूपता और त्रुटिरहित डाटा सुनिश्चित होगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस पोर्टल को अक्तूबर, 2024 तक तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों को इस पोर्टल से जुड़ी सेवाओं के लाभ अक्तूबर से मिलने शरू हो जाएंगे।


मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के 19 लाख परिवारों एवं उनकेे सदस्यों को हिम पोर्टल के माध्यम से ‘हिम परिवार’ एवं ‘हिम सदस्य कार्ड’ शीघ्र ही प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन कार्ड के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का लाभ आमजन को सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार एक एप्लीकेशन विकसित कर रही है। https://tatkalsamachar.com/shimla-news-minister-of-uttarakhand/उन्होंने कहा कि ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल द्वारा मौजूदा समय में प्रदान की जा रही 261 सेवाओं को भी हिम-एक्सेस प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि इस प्लेटफॉर्म पर लोगों द्वारा साझा की जाने वाली जानकारी को सुरक्षित रखने के पुख्ता प्रबन्ध किए जाएं। उन्होंने एक माह के भीतर ई-केवाइसी पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि मिल्कफेड और प्राकृतिक खेती के लिए भी विभाग शीघ्र ही वेबसाइट तैयार करंे


ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों की सुविधा के दृष्टिगत सभी विभागों में आधुनिक तकनीक को अपना रही है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी विकास के मद्देनजर राज्य सरकार लोगों को डिजिटल माध्यम से सभी सुविधाएं प्रदान करने के प्रयास कर रही है। इसके अतिरिक्त, प्रौद्योगिकी मानव त्रुटियों को न्यून करते हुए बेहतर डाटा प्रबन्धन सहित पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करती है। आधुनिक तकनीक के विभागीय कार्यप्रणाली में एकीकरण से प्रभावी, पारदर्शी एवं नागरिक हितैषी प्रणाली स्थापित होती है।https://www.youtube.com/watch?v=9uQQJPXgSSM उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन को और अधिक सुदृढ़ करने के साथ-साथ चैटबॉट सुविधा भी जल्द दी जाएगी।

 
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल और सचिव प्रियतु मंडल, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, सूचना प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग के निदेशक डॉ. निपुण जिंदल और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago