शिमला: त्रिलोक जम्बाल पर पलटवार करते हुए कहा है कि वह अपनी पार्टी की चिंता करें-रजनीश किमटा.

प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा, प्रवक्ता किरण धान्टा,प्रदीप वर्मा ने  मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार त्रिलोक जम्बाल पर पलटवार करते हुए कहा है कि वह अपनी पार्टी की चिंता करें न कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की।उन्होंने कहा है कि कुलदीप सिंह राठौर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष है और उनके नेतृत्व में भाजपा को कड़ी टक्कर मिल रही है,जबकि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष कही भी नज़र नही आ रहें है।

कांग्रेस नेताओं ने त्रिलोक जम्बाल को उनके उस बयान पर आड़े हाथ लिया लिया जिसमें उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को एक कमजोर अध्यक्ष बताया है।उन्होंने  कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पर कोई भी टिप्पणी करने से पूर्व भाजपा प्रदेश में अपनी हालत देख ले।उन्होंने कहा कि भाजपा इन उपचुनावों से भागने का पूरा प्रयास करती रही।

चुनाव आयोग को कोरोना का खोफ दिखा कर भाजपा नेताओं ने उन्हें गुमराह करने का पूरा प्रयास किया ,जिससे इन उपचुनावों से बचा जाता।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दबाव के कारण चुनाव आयोग को प्रदेश में चुनाव करवाने का यह निर्णय लेना पड़ा है और भाजपा को मजबूरी में इन चुनावों में उतरना पड़ रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के पास प्रत्याशियों की कमी नही है जबकि भाजपा को ढूंढे नही मिल रहे है।अपनी हार देख भाजपा के नेता इन उप चुनाव से बचने का पूरा प्रयास कर रहें है।कांग्रेस ने कहा कि कांग्रेस इन चारों उप चुनावों में पार्टी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में शानदार जीत हासिल करेगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2022 में भी शानदार जीत हासिल कर प्रदेश में लोकप्रिय सरकार का गठन करेगी।

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago