रेणुकाजी: रेणुकाजी बांध विस्थापितों के हितों को सुरक्षित रखना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी-सुख राम चौधरी.

 बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने कहा कि रेणुकाजी बांध विस्थापितों के हितों को सुरक्षित रखना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है और उनके साथ कोई भी अन्याय नही होने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उपचुनाव के मद्देनजर लगी चुनाव आचार संहिता के खत्म होने के बाद विस्थापितों तथा संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को बैठक के लिए शिमला बुलाया जाएगा ताकि उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा सके।

उन्होंने कहा कि रेणुकाजी बांध परियोजना में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के आधार पर रोज़गार मिले इसके लिए वह मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से बात करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विस्थापितों को मुआवजा सम्बंधी पूरी जानकारी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि रेणुकाजी बांध परियोजना एक राष्ट्रीय महत्व की परियोजना है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य देश की राजधानी दिल्ली को पानी मुहैया करवाना है और इसके साथ-साथ 40 मैगावाट ऊर्जा का उत्पादन भी सुनिश्चित किया जाना है। इस परियोजना को भारत सरकार द्वारा पर्यावरण मजुरी प्राप्त हो चुकी है तथा वन मंत्रालय से प्रथम चरण की मंजूरी भी प्राप्त हो चुकी है। इसकी तकनीकी मुल्याकंन समिति से अनुमति भी प्राप्त हो चुकी है।


उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एक तकनीकी तथा व्यवसायिक रूप से सक्षम संस्था है अब तक तक 281 मैगावाट बिजली का उत्पादन कर दिया है तथा 2024 तक 881 मैगावाट क्षमता के बिजली उत्पादन करने के लक्ष्य के प्रति अग्रसर है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रूप सिंह, मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, निदेशक, कार्मिक एवं वित्त, हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटिड, प्रियंका वर्मा, निदेशक, सिविल, सुरेंदर कुमार, महाप्रबंधक रेणुकाजी बांध परियोजना, रूप लाल, उप महाप्रबंधक सुनील कुमार ठाकुर और संजीव कुमार, अध्यक्ष एपीएमसी रामेश्वर शर्मा, बलबीर चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Recent Posts

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

22 hours ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

23 hours ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

4 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 16 जून, 2026 को प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दु

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित…

5 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी धाम का होगा भव्य कायाकल्प, करीब 250 करोड़ रुपये से विकसित होगा विश्वस्तरीय धार्मिक परिसर

श्री चिंतपूर्णी जी (ऊना), 15 जून. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को माता श्री चिंतपूर्णी…

6 days ago

Shimla News: जान बचाने की गुहार लगाने के बाद भी हत्या ,क्या कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर

प्रदेश में एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं खोल रही हैं कानून-व्यवस्था की कलईअपराधियों पर…

7 days ago