सोलन: अर्की निर्वाचन क्षेत्र के लिए उप निर्वाचन की सूचना जारी,

भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन जिला के 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी शहज़ाद आलम ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन के लिए निर्वाचन सूचना जारी कर दी है।


निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी निर्वाचन सूचना के अनुसार 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र 08 अक्तूबर, 2021 तक उम्मीदवार अथवा उनके किसी प्रस्तावक द्वारा उपमण्डलाधिकारी कार्यालय अर्की में उपमण्डलाधिकारी के कक्ष में निर्वाचन अधिकारी अथवा तहसीलदार अर्की (सहायक निर्वाचन अधिकारी) को प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने का समय प्रातः 11.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक रहेगा। नामांकन पत्र 08 अक्तूबर, 2021 तक सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर अन्य किसी भी दिवस पर प्रस्तुत किए जा सकेंगे।


निर्वाचन सूचना के अनुसार नामांकन पत्र उपमण्डलाधिकारी कार्यालय अर्की से उपरोक्त समय अवधि में प्राप्त किए जा सकते हैं।
नामांकन पत्रों की संवीक्षा (छंटनी) उपमण्डलाधिकारी कार्यालय अर्की में 11 अक्तूबर, 2021 को प्रातः 11.00 बजे की जाएगी।
नामांकन पत्र 13 अक्तूबर, 2021 को सांय 3.00 बजे से पूर्व वापिस लिए जा सकेंगे। नामांकन वापिस लेने की सूचना उम्मीदवार, उनके किसी प्रस्तावक द्वारा अथवा उनके ऐसे निर्वाचन अभ्यर्थी द्वारा जिसे उम्मीदवार द्वारा लिखित में इसके लिए प्राधिकृत किया गया हो द्वारा निर्वाचन अधिकारी अर्की अथवा सहायक निर्वाचन अधिकारी अर्की को उपमण्डलाधिकारी कार्यालय अर्की में प्रस्तुत करनी होगी।
निर्वाचन की स्थिति में मतदान 30 अक्तूबर, 2021 को होगा। मतदान प्रातः 8.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक होगा।

xsh_814e891

Recent Posts

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

6 days ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

1 week ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

2 weeks ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

2 weeks ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

2 weeks ago