Blog

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू में संपन्न हो गई। प्रतियोगता के समापन समारोह में राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विजेताओं को पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर आयोजन समिति और सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियां शिक्षा का महत्वपूर्ण अंग होती हैं, क्योंकि, इनके माध्यम से बच्चों में कई ऐसे गुण विकसित होते हैं जोकि उन्हें जीवन की हर चुनौती से निपटने में मददगार साबित होते हैं। ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रतिभागियों के बीच काफी आदान-प्रदान भी होता है और वे एक-दूसरे काफी सीखते हैं।
 इससे पहले, मेजबान कालेज के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, टीम प्रभारियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। जबकि, प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
 समारोह में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमन भारती, पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता, विभिन्न बहुतकनीकी महाविद्यालयों के टीम प्रभारी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
—-
रोहित और कृतिका बने बेस्ट एथलीट
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बहुतकनीकी महाविद्यालय अंबोटा के रोहित कुमार को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। जबकि, लड़कियों में कंडाघाट की कृतिका बेस्ट एथलीट बनीं। लड़कों की एथलेटिक्स ट्रॉफी अंबोटा और लड़कियों की एथलेटिक्स ट्रॉफी कंडाघाट ने जीती। 100 मीटर दौड़ में बहुतकनीकी महाविद्यालय प्रगतिनगर के निखिल ने स्वर्ण पदक जीता। पांवटा साहिब के नितिन पुंडीर ने रजत और प्रगतिनगर के पार्थ ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों के वर्ग में उदयपुर की पलक पहले, आंचल दूसरे और कंडाघाट की कृतिका तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में कंडाघाट की तनवी प्रथम, कृतिका द्वितीय और कांगड़ा की आकृति तृतीय रही।

लड़कों में अंबोटा के रोहित पहले, उदयपुर के गौरव दूसरे और हमीरपुर के योगेश तीसरे स्थान पर रहे। जेवलियन थ्रो में चंबा के अनमोल, पांवटा साहिब के ज्योति प्रकाश और कुल्लू के गौरव पहले तीन स्थानों पर रहे। हाई जंप में बिलासपुर के ऋषभ प्रथम, सुंदरनगर के सूफियान द्वितीय, रोहड़ू के पार्थ तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो में प्रगतिनगर के सृजन प्रथम, सुंदरनगर के सतवीर द्वितीय और अनमोल तृतीय रहे। लड़कियों में कंडाघाट की कृतिका प्रथम, सुंदरनगर की टीनू द्वितीय, कांगड़ा की दीक्षा तृतीय रही। 200 मीटर दौड़ में सुंदरनगर के मोहित पहले, जंडौर के आर्यन दूसरे, सुंदरनगर के निशांत तीसरे, लड़कियों में कंडाघाट की तनवी पहले, आंचल दूसरे, कांगड़ा की आकृति तीसरे, 5000 मीटर दौड़ में तलवाड़ के आयुष प्रथम, चंबा के अमनदीप द्वितीय, जंडौर के सर्वेश तृतीय रहे।
सांस्कृतिक प्रतियोगिता की ओवरऑल ट्रॉफी मेजबान बहुतकनीकी महाविद्यालय हमीरपुर ने जीती। पहाड़ी एकल गायन में हमीरपुर प्रथम, कंडाघाट द्वितीय, बनीखेत तृतीय रहा। लोकनृत्य में भी हमीरपुर ने पहला, कुल्लू और प्रगतिनगर ने संयुक्त रूप से दूसरा तथा कंडाघाट ने तीसरा स्थान हासिल किया।  

Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago