रोहित जम्वाल: 50 वर्षों में हुए विकास, स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में बिलासपुर में विभिन्न गतिविधियां.

बिलासपुर :- पूर्ण राज्यत्व दिवस की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में इस वर्ष जिला बिलासपुर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। यह जानकारी उपायुक्त रोहित जम्वाल ने आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की तैयारियों को लेकर जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
उपायुक्त ने अधिकारियों को वर्ष भर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की प्रस्तावित कार्य योजना के बारे में चर्चा की तथा अधिकारियों से भी ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
उपायुक्त ने बताया कि जिला के लोगों को 50 वर्षों में हुए विकास  के बारे में जागरूक करने के लिए रथ यात्रा निकाली जाएगी। रथ यात्रा के माध्यम से 50 वर्षों में हुए विकास का इतिहास दिखाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न विभागों के माध्यम से लोगों के कल्याणार्थ चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियां दर्शाइ जाएंगी और लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी विभाग इसमें अपना महत्वपूर्ण सहयोग सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने बताया कि रथ यात्रा विकासात्मक गतिविधियों को दर्शाती हुई जिला के हर गांव तक पहंुचेगी। उन्होंने बताया कि आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर से लेकर ब्लाॅक स्तर तक टीमें गठित की जाएंगी जिसमें अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि बागवानी विभाग द्वारा फ्लावर शो, मैंगो फैस्टिवल तथा जिला में उत्पादित होने वाले उत्पादों की प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। कृषि विभाग द्वारा ब्लाॅक स्तर पर किसान मेलो का आयोजन किया जाएगा। जल शक्ति विभाग द्वारा हर घर में नल से शुद्ध पेयजल सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी तथा स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि डी.आर.डी. विभाग द्वारा सभी पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा तथा ब्लाॅक स्तर पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्थानीय उत्पादों से सम्बन्धित ब्लाॅक स्तर पर मेले लगाएं जाएंगे। उद्योग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के बारे जागरूक करने के लिए ब्लाॅक स्तर पर जागरूकता शिवरों का आयोजन किया जाएगा। पशु पालन विभाग द्वारा पंचायत स्तर पर पशुओं का शतप्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा तथा उप मण्डल स्तर पर पशु स्वास्थ्य शिविर लगाएं जाएंगे। भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा इंडियन क्लासिकल को बढ़ावा दिया जाएगा। सांस्कृति गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इस अवसर पर एडीसी तोरूल रवीश, सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य, महा प्रबंधक उद्योग उत्तम वर्मा, उप निदेशक कृषि के.एस. पटियाल, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति अरविंद वर्मा, लोक निर्माण वी.एन. पराशर के अतिरिक्त सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Recent Posts

Mandi News:जिला मंडी में एचपीवी टीकाकरण अभियान 29 मार्च से, 14 वर्ष आयु वर्ग की 8427 बालिकाएं होंगी लाभान्वित)

 जिला मंडी में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान 29 मार्च से प्रारंभ होगा। अभियान…

12 hours ago

Hamirpur News:होली उत्सव में ग्रामीण महिलाओं के लिए आयोजित होंगी कई गतिविधियां

 राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 में ग्रामीण महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की…

12 hours ago

Shimla News:ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण आयोजित

शिमला | 24 फरवरी 2026ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ में विद्यालय परिसर को अधिक सुरक्षित…

15 hours ago

Hamirpur News: प्राकृतिक खेती को अपनाकर बढाएं अपनी आय : कमलेश ठाकुरजसाई में आतमा परियोजना की किसान गोष्ठी में विधायक ने किसानों से की अपील

कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आतमा) हमीरपुर ने मंगलवार को नादौन उपमंडल के गांव जसाई में…

1 day ago