किन्नौर जिला में कोविड-19 के 19 नए मामले सामने आए हैं। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले से गत दिवस इन्दिरा गांधी मेडिकल काॅलेज भेजे गए 40 सेम्पल की लंबित रिपोर्ट आज प्राप्त हो गई है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 19 सेम्पल की रिपोर्ट पाॅजिटिव, 20 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव तथा 1 सेम्पल की रिपोर्ट इनकाॅन्कलूसिव आई है।
उन्होंने कहा कि पाॅजिटिव आने वालों में 6 महिलांए तथा 13 पुरूष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी मामले जिले के पूह उपमण्डल के अकप्पा गांव से संबंधित हैं, जो पिछल दिनों एक सामाजिक/धार्मिक समारोह में शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र को काॅटेन्मेन्ट जोन घोषित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी रोगियों को आवश्यक दवाईयां प्रदान कर दी गई है तथा कोई भी रोगी गम्भीर बीमारी से ग्रसित नहीं है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिले में आज 29 सेम्पल लिए गए जिसकी रिपोर्ट भी प्राप्त हो चुकी है तथा सभी सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
डाॅ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में अब तक 20362 सेम्पल लिए गए हैं जिनमें से 1358 सेम्पल की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि जिले में अबतक कोविड-19 के 1319 रोगी स्वस्थ हो चुकें हैं तथा 23 मामले सक्रिय हैं। सभी 23 रोगी गृह संघरोध में रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में कोविड से ठीक होने की दर 97.12 प्रतिशत है, जबकि टेस्टिंग दर 100 जनसंख्या पर 22.62 प्रतिशत है। जिले में कोविड-19 से अब तक 16 रोगियों की मौत हो चुकी है।
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…