ग्रामीण विकास के लिए पंचायती राज प्रतिनिधियों को मिलेगी हर संभव मददः सीएम

धर्मशाला में नवनिर्वाचित पंचायत राज प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को देखते हुए प्रदेश सरकार उन्हें हर संभव मदद प्रदान करेगी ताकि लोगों को ग्रामीण स्तर पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।
वह आज धर्मशाला में उनसे मिलने आए नवनिर्वाचित पंचायती राज प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि पंचायती राज और नगर निकायों के चुनावों में भाजपा की विचाराधारा से जुड़े लोगों को जनता ने भरपूर समर्थन दिया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास के लिए कृतसंकल्प है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार ने अनेक कार्यक्रम और योजनाएं कार्यान्वित की हैं जिनकी बदौलत ही पंचायती राज चुनावों में लोगों ने भाजपा विचार से जुड़े लोगों को भरपूर समर्थन दिया है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि 14वें वित्तायोग ने ग्राम पंचायतों को वित्त वर्ष 2018-19 व 2019-20 में 850 करोड़ रूपये जबकि 15वें वित्तायोग की सिफारिश पर 214 करोड़ रूपये विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान किए हैं। सभी पंचायतों में ई-पंचायत परियोजना लागू की गई है जिसके अंतर्गत सभी योजनाओं का लेखा-जोखा साॅफ्टवेयर के माध्यम से तैयार किया जा रहा है। इससे पंचायतों में कार्यकुशलता व पारदर्शिता बढ़ेगीै।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्वि की है। पंचायत घरों में लोक सेवा केंद्रों के निर्माण के लिए चरणबद्व तरीके से कार्य किया जा रहा है ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकें।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री सरवीण चैधरी, उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर, वन मंत्री राकेश पठानिया, विधायक विशाल नैहरिया व रविंद्र धीमान और भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago