रेल रोको आंदोलन आज से शुरू

शिमला नगर निगम के वार्ड नम्बर सात मज्याट के लोग आज स्थानीय पार्षद दिवाकर दत शर्मा की अध्यक्षता में अपने वार्ड की लम्बित पड़ी विकासात्मक मांगों को मनवाने के लिए टूटू में जतोग रेलवे स्टेशन के पास पटड़ी पर बैठ कर अपना विरोध जता रहे हैं। आज से वे किसी भी ट्रेन की आवाजाही वहां से नहीं होने देंगे। ज्ञातव्य है कि इस क्षेत्र की कई वर्षों से लगातार अनदेखी होती रही है। शिमला रिज से मात्र सात किलामीटर दूर इस क्षेत्र की यह स्थिति हो सकती है, कभी कोई सोच भी नहीं सकता।

www.tatkalsamachar.com

अन्य मांगों सहित वार्ड के लोगों की प्रमुख मांग एंबुलेंस रोड और सीवरेज पाईप के जुड़ने की है। दिवाकर दत शर्मा ने जनता के सहयोग से और सरकार की सहायता से एंबुलेंस रोड बना तो दिया है लेकिन मुख्य सड़क से उसे जोड़ने में दिक्कत आ रही है। इसी तरह वार्ड में सीवरेज पाईप भी बिछ चुकी है लेकिन उसे जोड़ने में भारी दिक्कत आ रही है। नगर निगम, राज्य सरकार, रेल मंत्रालय के साथ उन्होंने भारत सरकार से भी इस बारे में कई बार सम्पर्क साधने की कोशिश की और भरपूर प्रयास किया कि रेलवे ट्रेक से किसी प्रकार रास्ता मिल जाए और वार्ड की दोनों स्कीम को अमलीजामा पहनाया जा सके लेकिन लगता है कि इस बारे में अभी कुछ और समय लग सकता है।

दिवाकर के अनुसार शिमला-कालका रेलवे लाईन पर कई जगह रेलवे विभाग ने प्रवेश दिया है तो इस क्षेत्र के लिए दूसरा पैमाना नहीं लगाना चाहिए। यह कार्य शीघ्र सम्पन्न हो वार्ड के लोगों ने अपने पार्षद के साथ मिलकर रेल रोको अभियान आज से शुरू करने का निर्णय लिया। अनिश्चितकालीन इस धरने में महिला और पुरूष वर्ग के साथ युवावर्ग भी अपना भरपूर साथ देने केे लिए कृतसंकल्प है।

-विवेक सूद

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago