Categories: Blog

हाथरस, बलरामपुर के बाद भदोही में दलित लड़की से दरिंदगी, सिर कुचलकर हत्या

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध तमाम दावों के बावजूद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. अभी कई जिलों में रेप की घटनाओं को लेकर लोगों का गुस्सा शांत भी नहीं हुआ कि भदोही में एक नाबालिग दलित लड़की का बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया गया. उसकी हत्या सिर कुचलकर की गई है. लड़की के घरवालों का आरोप है कि बलात्कार के बाद उनकी बेटी को मार दिया गया.

घटना भदोही के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र की है. जहां चकराजाराम तिवारीपुर गांव में दोपहर के वक्त 14 वर्षीय दलित नाबालिग लड़की घर से निकलकर पास के खेत में शौच के लिए गई थी. लेकिन काफी देर तक वो वापस नहीं लौटी. जब परिजनों ने खेत की तरफ जाकर देखा तो खून से सनी उसकी लाश वहां पड़ी थी. उसका सिर कुचलकर निर्मम तरीके से हत्या को अंजाम दिया गया था. 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची. परिजनों ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी को रेप के बाद मारा गया है. पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल शुरू कर दी. फॉरेंसिक एक्सपर्ट और क्राइम ब्रांच की टीम को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया गया है. 


भदोही के पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह का कहना है कि पुलिस रेप और अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की की हत्या सिर कुचलकर की गई है. नाबालिग के साथ रेप हुआ है या नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा.

घटना को लेकर इलाके में रोष व्याप्त है. हालांकि पुलिस इस मामले की जांच में हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है. क्योंकि इससे पहले हाथरस, बलरामपुर में भी दलित लड़कियों के साथ बलात्कार और हत्या के मामलों ने पुलिस और कानून पर सवालिया निशान लगा दिए हैं. हाथरस में जबरन दलित लड़की की लाश को जला देने से भी यूपी पुलिस और सरकार की किरकिरी हो रही है. विपक्ष ने भी यूपी सरकार पर धावा बोल दिया है. 

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 days ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago