प्रदेश सरकार विश्वास के साथ विकास की दिशा में कार्यरत-डाॅ. सैजल धर्मपुर में लाभार्थियों को 02 लाख 69 हजार के चैक वितरित

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ‘सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास’ के ध्येय के साथ प्रदेशवासियों को राहत पहुंचाने की दिशा में कार्यरत है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कोविड-19 के संकट के इस समय में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने, 02 व्यक्तियों के मध्य 02 गज की दूरी बनाए रखने और अपने हाथ बार-बार साबुन से धोने अथवा अल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से स्वच्छ रखने आवश्यक हैं। 
डाॅ. सैजल आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में विधायक ऐच्छिक निधि के लाभार्थियों को चैक प्रदान करने के उपरान्त सम्बोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर 14 लाभार्थियों को 02 लाख 69 हजार रुपए की राशि के चैक प्रदान किए गए।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं भी सुनीं तथा सम्बन्धित विभागों को इनके त्वरित निपटारे के निर्देश दिए। 
डाॅ. सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को उनके घरद्वार के समीप बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। प्रयास किया जा रहा है कि लोगों की विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो। इस दिशा में मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन कारगर सिद्ध हो रही है। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन आम आदमी की छोटी से लेकर बड़ी समस्याओं का शीघ्र हल सुनिश्चित बना रही है। इसके माध्यम से विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए टोल फ्री नम्बर 1100 के माध्यम से अपनी समस्या दर्ज करवाई जा सकती है। 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन पर अभी तक 01 लाख 24 हजार 524 प्राप्त शिकायतों में से 99 हजार से अधिक का निपटारा सुनिश्चित बनाया गया है।
डाॅ. सैजल ने कहा कि हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना प्रदेशवासियों के लिए वास्तवित अर्थों में उपहार सिद्ध हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 02 लाख 76 हजार से अधिक परिवारों को इस योजना के तहत निःशुल्क रसोई गैस सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। 
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के इस दौर अनलाॅक-4 प्रगति पर है। ऐसी परिस्थिति में प्रदेशभर में अधिकतर गतिविधियां आरम्भ कर दी गई हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार व प्रशासन द्वारा समय-समय पर निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित बनाएं। सुरक्षित सोशल डिस्टेन्सिग, सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनना तथा समय-समय पर साबुन व सेनिटाइजर का इस्तेमाल अवश्य करें। 
इस अवसर पर भाजपा मण्डल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुंदरम ठाकुर, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के प्रधान मदन मोहन मेहता, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव, तहसीलदार कसौली मनमोहन जिस्टू सहित भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा लाभार्थी एवं स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

15 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago