PM Modi: पीएम मोदी ने 22 लोगों के 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ कियाः राहुल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आज सिरमौर जिला के नाहन में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार किया। एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के चारों लोकसभा उम्मीदवारों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि मैं और प्रियंका दिल्ली में आपके सिपाही हैं और हिमाचल प्रदेश की आवाज़ को दिल्ली में बुलंद करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में आपदा आई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश की कोई मदद नहीं की। प्रदेश में आपदा से 22 हजार परिवार प्रभावित हुए और केंद्र सरकार ने कुछ नहीं दिया। नुकसान से 9000 करोड़ रुपए भी अभी तक केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को नहीं दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अडानी और मीडिया की पार्टनर्शिप के कारण हिमाचल के सेब बाग़बानों को सही दाम नहीं मिल रहा है। मोदी ने सेब स्टोरेज का सारी फैसिल्टी एक आदमी को दे दी है https://tatkalsamachar.com/shimla-news-end-aids/ और वह सेब के दाम को कंट्रोल कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र देश के 20-25 लोगों के लिए काम कर रहे हैं। देश के सात एयरपोर्ट अडानी की कंपनी को दे दिए गए हैं और हथियार बनाने का काम भी अडानी की कंपनी कर रही है। पूरा देश जानता है कि जब तक मोदी सत्ता में है तब तक अडानी की कंपनी मुनाफ़ा कमाएगी। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के मात्र 22 लोगों को करोड़पति बनाने के लिए काम कर रहे हैं। पिछले दस वर्षों में उनका 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ़ किया गया है, लेकिन किसान का कर्ज माफ़ नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आज मीडिया सेब के दाम, किसानों और मज़दूर की समस्याओं की चर्चा नहीं करता, बल्कि अडानी की शादी दिखाता है। उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ 22 लोगों के सपने पूरे हो रहे हैं और बाक़ी का देश देखता रह जाता है। भाजपा सरकार ने नोटबंदी कर करोड़ों छोटे कारोबारियों को बर्बाद कर दिया और ग़लत जीएसटी लागू किया। 

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के करोड़ों लोगों को लखपति बनाने जा रही है। कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने पर हर गरीब महिला के खाते में एक साल में एक लाख रुपए डाले जाएंगे। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की क़ानूनी गारंटी दी जाएगी। सरकारी क्षेत्र में 30 लाख नौकरियाँ देंगे और मनरेगा की दिहाड़ी बढ़ाकर 400 रुपए करेंगे। इसके साथ ही ग्रेजुएट युवाओं को पहली नौकरी पक्की का अधिकार देंगे, जिसके तहत सरकारी कंपनियों, https://www.youtube.com/watchv=Vk4VUZe1W6M संस्थानों में उन्हें रोज़गार उपलब्ध करवाया जाएगा। किसानों का कर्ज माफ करने के साथ-साथ आंगनबाड़ी में काम करने वाली महिलाओं और आशा कार्यकर्ताओं की आय दोगुनी करेंगे। उन्होंने कहा कि यह फ्री गिफ्ट नहीं है, बल्कि लोगों का अधिकार है, जिसे केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि संविधान भारत की आवाज़ है और भाजपा उस संविधान पर हमला कर रही है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता मज़बूती के साथ भाजपा के ख़िलाफ़ लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि संविधान कोई मामूली किताब नहीं है, बल्कि इसकी सोच हज़ारों साल पुरानी है और यह किताब देश की आवाज़ है। 

इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, शिमला से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधायक अजय सोलंकी सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

10 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

11 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

11 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

15 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

18 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

18 hours ago