Kangra News: भाजपा वाले नकली गोरक्षक, हम कर रहे गोसंरक्षण : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का सबसे बड़ा भू माफिया धर्मशाला का बिकाऊ विधायक सुधीर शर्मा है। तीन साल में उसने अपने ड्राइवर नेक राम के नाम 72 संपत्तियां 10 करोड़ रुपये में खरीदी हैं। ये बेनामी संपत्तियां हैं,https://tatkalsamachar.com/pm-modi-rs-16-lakh-crore-off-loans/ जांच जारी है जल्दी दूध का दूध, पानी का पानी होगा। इसलिए 1 जून को जनता धनबल को हराने के लिए मतदान करें। छह जगह बिके हुए विधायक  हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में एक साल में 20 फीसदी का सुधार हुआ है। यह भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे बंद करने से संभव हुआ है। 

ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि जनता की अदालत में बिकाऊ नेताओं व खरीदने वाली भाजपा का हारना जरूरी है, क्योंकि वोट की ताकत का बने रहना जरूरी है। भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर तानाशाही चलाना चाहती है, लेकिन जनबल ने बड़े-बड़े तानाशाहों को उखाड़ फेंका है। मेरी ताकत जनता है, जनता ही भाजपा को लोकसभा व विधानसभा चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी। हमारी सरकार ने 15 महीने के कार्यकाल में 10 में से 5 गारंटियों को पूरा कर दिया है। यही भाजपा को हजम नहीं हो रहा। भाजपा नेता बौखलाहट में अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। 

          लोकसभा उम्मीदवार आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा का इरादा संविधान व संसदीय प्रणाली को बदलने का है। इसे रोकना होगा, नहीं तो यह संसद का आखिरी चुनाव होगा। दो करोड़ रोजगार आए, 15 लाख रुपये आए, महंगाई कम हुई, रुपया मजबूत हुआ। नहीं हुआ। भाजपा के दस साल और यूपीए के दस साल की तुलना करनी होगी। भाजपा से दस साल का हिसाब मांगना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले पुरानी गारंटी के बारे में बताएं, https://www.youtube.com/watch?v=Vk4VUZe1W6M नई गारंटी की बात न करें। नोटबंदी को याद रखना जरूरी है। किसान आंदोलन को भी मत भूलना। हिमाचल की आपदा में जो हुआ, उसे याद रखना, भाजपा ने नहीं ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रभावितों के आंसू पोंछे। भाजपा नेताओं ने केवल राजनीति की, केंद्र सरकार ने फूटी कौड़ी तक नहीं दी। 

इस दौरान लोकसभा उम्मीदवार आनंद शर्मा, चेयरमैन व विधायक रघुवीर बाली, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, पूर्व विधायक जगजीवन पाल, चेयरमैन संजय चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष नागेश्वर मनकोटिया, ब्रिगेडियर डीवीएस राणा, पर्यवेक्षक विधायक राजकुमार, संजय राणा इत्यादि मौजूद रहे। 

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

13 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago