HIV. And the community will have to come forward to end AIDS: Rajeev Kumar
हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी शिमला में शनिवार को परियोजना निदेशक राजीव कुमार ने सामुदायिक प्रणाली सुदृढ़ीकरण के तहत राज्य कम्युनिटी रिसोर्स ग्रुप कमेटी की अध्यक्षता की जिसमें विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ समुदाय से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया।
परियोजना निदेशक ने कहा कि एच.आई.वी. और एड्स को खत्म करने के लिए समुदाय को खुद आगे आना होगा जिससे प्रदेश में संक्रमित रोग को फैलने से रोका जा सके। देश में कोई भी नया संक्रमण एच.आई.वी. और एड्स का ना हो खासकर उन लोगों की वजह से जो अभी तक सामने नहीं आ पाए हैं https://tatkalsamachar.com/kangra-news-rs-1500-to-women/ और जिनको इस बिमारी के प्रति अभी भी सही जानकारी नहीं है। इस संदर्भ में कम्युनिटी चैपियंस के माध्यम से उच्च जोखिम समूह के प्रति जागरुकता बढ़ाई जा रही है।
राजीव कुमार ने नशा मुक्ति व यौन रोगों की रोकथाम के लिए जागरुकता बढ़ाने के लिए समुदाय के साथ-साथ विभागों की भागीदारी पर बल दिया और विभिन्न विभागों से अनुरोध किया कि वह इस बीमारी से ग्रसित लोगों के साथ गोपनीयता बनाए रखेंगे तो अन्य समुदाय भी आगे आ सकते हैं https://www.youtube.com/watch?v=Vk4VUZe1W6M जो इस बीमारी की वजह से झिझक महसूस करते हैं।
इस अवसर पर राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राज्य आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, पुलिस विभाग और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…