Congress-BJP : कैबिनेट मंत्री श्री चंद्र कुमार एवंश्री रोहित ठाकुर द्वारा 10 जनवरी, 2023 को शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य

नेताप्रतिपक्ष की भूमिका निभाने के संघर्ष में तर्कहीन बयान दे रहे जय राम ठाकुरः कैबिनेट मंत्री कैबिनेट मंत्री श्री चंद्र कुमार एवं श्री रोहित ठाकुर ने पूर्वमुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर की ओर से राज्य सरकार द्वारा मुख्य संसदीय सचिवों कीनियुक्ति और मंत्रिमंडल विस्तार में कांगड़ा जिला की कथित अनदेखी संबंधी बयान परकड़ा एतराज जताया है।

आज यहां जारी एक संयुक्त वक्तव्य में श्री चंद्र कुमार व श्रीरोहित ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष को आधारहीन व द्वेषपूर्ण बयानबाजी से दूररहने का परामर्श देते हुए कहा कि प्रदेशवासियों ने हाल ही में हुए आम विधानसभाचुनावों में भारतीय जनता पार्टी को पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने कहा किराज्य के लोगों ने कांग्रेस पार्टी को भारी समर्थन दिया है और मुख्यमंत्री श्रीसुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र-2022’ मेंकिए गए सभी वायदों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि यह प्रतीतहोता है कि श्री जय राम ठाकुर स्वयं को नेता प्रतिपक्ष के रूप में स्थापित करने मेंकठिनाई महसूस कर रहे हैं। लेकिन उन्हें मौजूदा परिस्थितियों से समझौता करतेहुए राज्य की जनता के समर्थन का आदर करना चाहिए।उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के वित्तीय कुप्रबंधनएवं अनावश्यक खर्चों के कारण प्रदेश की आर्थिक स्थिति पूरी तरह से पटरी से उतरचुकी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य में डबल इंजन की कथित सरकारें पूरी तरहसे असफल रही हैं और पूर्व प्रदेश भाजपा सरकार, केन्द्र से अपने देय लाभ प्राप्तकरने में भी नाकाम रही है।कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि राज्यसरकार प्रदेश विधानसभा चुनावांे के अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई सभी दसगारंटियों और अन्य चुनावी वायदों को आगामी पांच वर्षों में पूरा करनेके लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को थोड़ा संयम रखना चाहिए क्योंकिकांग्रेस सरकार ने कुछ दिन पूर्व ही राज्य का शासन संभाला है और शीघ्र ही एक्शनमोड में आएगी।उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकारने अपने कार्यकाल के अंतिम चरण में आम चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य में900 से अधिक संस्थानों को खोलने और स्तरोन्नत करने की घोषणा कीथी। इन संस्थानों के सुचारू संचालन के लिए राज्य को लगभग 5000 करोड़ रुपये की आवश्यकताहोगी। https://www.tatkalsamachar.com/opposition-leaders-manrega/ लेकिन पिछली सरकार ने इसके दृष्टिगत एक रुपये का भी प्रावधान नहीं किया।

उन्होंने कहा कि इन सभी संस्थानों को बजट के प्रावधान के बिना सिर्फ मतदाताओंको लुभाने के एकमात्र उद्देश्य से खोला और स्तरोन्नत किया गया था।श्री चंद्र कुमार और श्री रोहित ठाकुरने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार प्रदेशके समान और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है और उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यानदिया जा रहा है जो किसी-न-किसी कारण से उपेक्षित रहे हैं।

उन्होंने कहाकि पदभार ग्रहण करने के पहले ही दिन मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया था कि सरकारव्यवस्था में बदलाव लाने के लिए है न कि सत्ता का आनंद लेने के लिए।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 101करोड़ रुपये के परिव्यय से ‘मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष’ स्थापित करने कानिर्णय लिया है ताकि जरूरतमंद बच्चों और निराश्रित महिलाओं को उच्च शिक्षा कीसुविधा प्रदान की जा सके।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऐसे बच्चों के कौशल विकास,उच्च शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण पर होने वाले व्यय को वहन करेगी। कैबिनेटमंत्रियों ने कहा कि उन्हें उनकी आवश्यकता के अनुसार वित्तीय सहायता भी प्रदान कीजाएगी ताकि वे एक सम्मानजनक जीवन जी सकें।

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

6 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago