अस्पताल का बिल ना चुकाने पर मरीज़ की पीट-पीटकर हत्या.

मरीज़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

अलीगढ़ के एसपी (सिटी) अभिषेक ने बीबीसी को बताया, ”मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के ख़िलाफ़ शिकायत दी है जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.”

उन्होंने कहा, ”हमें सीसीटीवी वीडियो मिला है जिसमें मारपीट होती दिख रही है. परिजनों ने अपनी शिकायत में कहा है कि अस्पताल प्रशासन ने मरीज़ और उन पर हमला किया.”

एसपी (सिटी) के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि मरीज़ के परिजनों का फ़ीस को लेकर अस्पताल प्रशासन से विवाद हुआ था. उनका कहना है कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मृतक सुल्तान ख़ान के परिजिनों का कहना है कि उन्हें पेशाब न होने की शिकायत के बाद एनबी अस्पताल लाया गया था. जहां अस्पताल के अधिक ख़र्च बताने पर वो मरीज़ को किसी और अस्पताल ले जा रहे थे. इस दौरान ही विवाद हुआ और अस्पताल से जुड़े लोगों ने उन पर हमला किया.

सुल्तान के परिजन चमन ख़ान ने एक बयान में कहा है, ”हम अपने मरीज़ को इलाज कराने के लिए एनबी अस्पताल लेकर पहुंचे थे. हमने मरीज़ को भर्ती कराने से पहले अस्पताल से पूछा था कि हमें ख़र्च बता दें, हमारा हिसाब होगा तो हम इलाज करा लेंगे. लेकिन अस्पताल ने कहा कि पहले जांच की जाएगी उसके बाद ख़र्च बताया जाएगा.”

उन्होंने कहा, ”बिना अल्ट्रासाउंड कराए ही उन्होंने पांच हज़ार रुपए की दवा दी और कहा कि रोज़ाना इलाज में पांच हज़ार रुपए से अधिक ख़र्च आएगा. हमने कहा कि इतना महंगा इलाज हम नहीं करा पाएंगे, जो दवा ली थी वो वापस करके हमने सैंतीस सौ रुपए का भुगतान कर दिया.”

चमन ख़ान ने कहा, ”अस्पताल प्रशासन ने हमसे चार हज़ार रुपए और मांगे, हमने पूछा ये किसलिए तो उन्होंने कहा ये अस्पताल में भर्ती होने का बिल है. मैंने कहा ये मैं नहीं दे पाउंगा. मैं अपने मरीज़ को दूसरे अस्पताल में ले जाना चाहता था लेकिन उन्होंने जाने नहीं दिया. हमें पंद्रह मिनट तक रोका रखा. मैं मिन्नतें करता रहा, वो नहीं माने. फिर मैंने धक्का दिया जिसके बाद उन्होंने हम पर हमला कर दिया. मेरे चाचा को डंडों से मारा जिससे उनकी मौत हो गई.”

Share
Published by

Recent Posts

Una News: ऊना ज़िला में जनगणना 2027 के लिए तैयारियां शुरू

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…

7 hours ago

Hamirpur News: आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उठाएं लाभ

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…

8 hours ago

Una News: उपमुख्यमंत्री ने 15.25 करोड़ से बनने वाली समनाल–पूबोवाल सड़क मार्ग का किया शिलान्यास, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन भी रहे मौजूद

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से…

8 hours ago

Himachal News: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, कहां गया बजट का पैसा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं…

9 hours ago

Himachal Pradesh News:न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…

1 day ago

Himachal News:फीचर -हिमाचल में हरित ऊर्जा को नई गति

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…

1 day ago