कोरोना संक्रमण के कारण अब सरकार ने मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। ये परीक्षाएं जुलाई और अगस्त में होनी थीं, लेकिन अब सितंबर में परीक्षाओं की नई तारीख घोषित की गई है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने शुक्रवार को बताया कि छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल इन परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट जहां 13 सितंबर तक स्थगित करने का फैसला लिया गया है, वहीं जेईई-मेन्स परीक्षा 1-6 सितंबर के बीच होगी, जबकि जेईई-एडवांस परीक्षा 27 सितंबर तक स्थगित कर दी गई है।
मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 26 जुलाई को होनी थी, जबकि जेईई-मेन्स परीक्षा 18 से 23 जुलाई को होनी थी। जेईई-एडवांस 23 अगस्त को होने वाला था। लेकिन अब कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इन परीक्षाओं को अगले कुछ दिनों तक स्थगित करने का फैसला लिया गया है।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…