Mandi: District level program at Shaheed Memorial Mandi on Kargil Vijay Diwas
कारगिल विजय दिवस पर 26 जुलाई को शहीद स्मारक मंडी में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा । यह जानकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव कुमार ने दी ।
वे इस संदर्भ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीदों को श्रद्वासुमन अर्पित किए जायेंगे तथा उन्हें भावभीनी श्रद्वांजली दी जायेगी । उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए ।
सहायक आयुक्त संजय कुमार ने बैठक का संचालन किया । इस अवसर पर तहसीलदार सदर गणेश ठाकुर, सहायक प्रोफेसर डॉ. चमन फलाईंग आफिसर, एनसीसी विंग, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ए.एन. राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…