बिलासपुर : विधायक जीत राम कटवाल ने 10 लाभार्थियों को 3 लाख 10 हजार रुपये किए वितरित.

केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेकों योजनाएं की जा रही क्रियान्वित.

प्रदेश सरकार द्वारा बीपीएल परिवार की लड़कियों  को विवाह अनुदान के लिए शगुन योजना आरंम्भ की गई है। आज बाल विकास परियोजना कार्यालय झंडूता ने शगुन योजना के अंतर्गत झंडूता विधानसभा क्षेत्र विधायक जीत राम कटवाल ने 10 लाभार्थियों को 3 लाख 10 हजार रुपये (प्रति व्यक्ति 31 हजार रुपये) की राशि वितरित की।

उन्होंने बताया कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा अनेकों कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं ताकि उन्हें सुरक्षा, वित्तीय सहायता और सम्मानजनक जीवन जीने के अवसर मिल सकें। उन्होंने बताया कि शगुन योजना के अन्तर्गत बीपीएल परिवारों को लड़की की शादी के लिए 31 हजार रुपये की वित्तीय सहायता सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। शगुन योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे माता-पिता, संरक्षक अथवा स्वयं लड़की यदि उसके माता-पिता जीवित नहीं है व लापता है, उन लड़कियों की शादी के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है, जो कि बीपीएल परिवार से संबंधित हैं तथा जिसकी आयु 18 वर्ष से अधिक है और लड़की हिमाचल प्रदेश की स्थाई निवासी हो।

प्रदेश सरकार द्वारा कन्याओं के सम्मान तथा सशक्तिकरण के प्रति  कृत संकल्प है। इसलिए 31 हजार रूपये की राशि सीधे लाभर्थियों के बैंक खाता में ‘शगुन योजना’ के अन्तर्गत भेजी जा रही है ताकि गरीब परिवार इस राशि से विवाह के शुभ कार्य को सुचारू रूप में सम्पन्न कर पाऐं। सरकार द्वारा इस प्रकार की सामाजिक सरोकार की योजनाओं का लाभ   पात्र व्यक्तियों को दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया।

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि शगुन योजना पहली अप्रैल 2021 से लागू हो चुकी है। योजना के तहत गरीबी की रेखा से नीचे के परिवारों की लड़कियों के लिए विवाह के दौरान 31 हजार रुपये का सहायता अनुदान प्रदान किया जाता है। एक  अप्रैल 2021 व उसके बाद जिन बीपीएल परिवार की बेटियों की शादी हुई है उनका आवेदन निर्धारित प्रपत्र व अनुलगनकों के साथ अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में जम्मा करवाये ताकि समय पर अनुदान हेतु कार्यवाही अमल में लाई जा सके।

प्रस्तावित शादी की तारीख से दो महीने पहले राशि का भुगतान किया जा सकता है। यदि विवाह पहले ही हो चुका है, तो विवाह के छह महीने के भीतर भी आवेदक अनुदान राशि के लिए आवेदन कर सकते है। अनुदान राशि संबंधित आवेदक के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी। खण्ड परियोजना झंडूता के सचिवों तथा प्रधानों को शगुन योजना बारे  प्रचार प्रसार किया गया है ताकि पात्र लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके।
इस अवसर पर पंचायत समिति उपाध्यक्ष शेर सिंह, कार्यालय सचिव हरबंश भभोरिया, ग्राम पंचायत प्रधान सुख देव उपस्थित रहे।

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

18 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago