किन्नौर : आबिद हुसैन सादिक ने आज बागवानी विभाग की समीक्षा बैठक की.

उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने आज बागवानी विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरकार द्वारा बागवानों की आर्थिकी सुदृढ करने के लिए आरम्भ  की गई विभिन्न योजनाओ व कार्यक्रमों का लाभ उठाने के लिए बागवानांे को पे्ररित करें ताकि बागवानांे तक  इन योजनाआंे का लाभ पहंुच सके। उन्होनें कहा कि किन्नौर जिला सेब व ड्राई फ्रूट के लिए देश भर मे जाना जाता है तथा जिले में 12633.86 हैक्टेयर क्षेत्र में बागवानी की जा रही है। जिले की आर्थिकी में सेब का 403.31 करोड रूपये का योदान हैं । उन्होनें कहा कि इस वित्त वर्ष के दौरान जिले में बागवानी की विभिन्न योजनाओं के तहत 2 करोड 76 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है।  

उन्होनें विभाग के अधिकारीयों को निर्देश दिए की विभिन्न योजनाओं के तहत आंबटित बजट का सही प्रकार से उपयोग करें ताकि अधिक से अधिक बागवान लाभान्वित हो  सके।
उन्होने कहा कि विशेष केन्द्रीय सहायता के तहत बागवानों को सिंचाई के लिए एच0डी0पी0, पाईप इत्यादि की खरीद के लिए 16.93 लाख रू0 के बजट का प्रावधान किया गया है। जबकि बागवानों की मांग पर इस वर्ष उन्नत किस्म के सेब व अन्य फलदार पौधे के लिए 1.80 लाख के बजट का प्रावधान किया गया है।

बैठक में बागवानी विभाग के जल भंडारण टैंक के निमार्ण व प्रूनिंग कैंची ग्राफटीगं चाकू व अन्य के लिए अतिरिक्त बजट की मांग की गई। उपायुक्त ने इस के लिए बजट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
उन्होनें कहा कि बागवानों को उन्नत किस्म के सेब व अन्य फलदार पौधे उपलब्ध करवाए जाएं। उन्होनें जिले में मुख्यमंत्री मधु विकास योजना के तहत अधिक से अधिक बागवानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि जिले में मौन  पालन की अपार सम्भावना है। उन्होनें कहा कि इस वित्त वर्ष में योजना के तहत 15 लाख रू0 का प्रावधान किया गया है जिसे मांग के आधार पर और अधिक बढाया जाएगा।

उन्होनें कहा कि मुख्य मंत्री खुम्ब विकास योजना को भी अधिक से अधिक किसानों बागवानों तक पहुचानें का प्रयास करंे तथा इसके लिए किसानों को प्रशिक्षण भी दिलवाया जाए। उन्होनें कहा कि इस वित वर्ष मंे मुख्यमंत्री खुम्ब योजना के तहत 7 लाख रू0 के बजट का प्रावधान किया गया है। उन्होनेें कहा कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत इस वर्ष 30 लाख रू0 का बजट स्वीकृत किया गया है।

उपनिदेशक बागवानी चन्द्र मोहन बाली ने कहा कि विभाग द्वारा बागवानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पे्ररित किया जा रहा है। बागवानों को विभाग द्वारा समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि बागवान नई तकनीक को अपना कर उत्पादन बढा सके।
बैठक में आई0टी0डी0पी0 विभाग के परियोजना अधिकारी विद्याधर व बागवानी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे

backup_0dff07

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

18 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago