मंडी में भर्ती: हिमाचल के 4 जिलों के युवाओं के लिए सेना में जाने का मौका

नाहन. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के जिला सिरमौर, शिमला, सोलन और किन्नौर के युवाओं के लिए भारतीय सेना (India Army) में भर्ती के लिए 06 अक्टूबर से 14 अक्टूबर, 2020 तक पड्डल मैदान मंडी (Mandi) में सेना भर्ती का आयोजन किया जाएगा. यह जानकारी सेना प्रवक्ता ने बताया कि यह सेना कार्यालय मंडी (Mandi) की ओर से भर्ती करवाई जाएगी. उन्होंने बताया कि यह भर्ती सैनिक तकनीकी पुरुष, सैनिक तकनीकी गोला बारूद निरीक्षक (एटी) पुरुष, सैनिक तकनीकी उड्डयन तथा सैनिक तकनीकी उपचार सहायक एनए पुरुष पदों के लिए होगी.

ज्यादा जानकारी के लिए वेवसाइट पर जाएं
सेना के प्रवक्ता ने बताया कि आवेदन करने वाले युवा मापदंड और योग्यता के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा जारी की गई 06 अगस्त, 2020 की अधिसूचना भारतीय सेना की वेबसाइट www-joinindianarmy-nic-पर देख सकते है. उन्होंने बताया कि जो उम्मीदवार सेना भर्ती रामपुर बुशहर से सैनिक तकनीकी वर्ग के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला की ओर से 16 फरवरी, 2020 को जारी की गई अधिसूचना के तहत पहले से पंजीकृत हैं, उन्हें भी दोबारा पंजीकरण करवाना होगा.

सेना के प्रवक्ता ने भर्ती के लिए आवेदन करने वाले युवाओं से अपील की कि वे दलालों और जालसाजों के चुंगल से दूर रहे, क्योंकि सेना की भर्ती में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाएगी.

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

13 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago