चंबा में एक ही मोहल्ले में 16 केस, सूबे में कुल मामले 2900 पार

शिमला. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में कोरोना (Corona Virus) संक्रमितों की संख्या 2900 पार कर गई है. बुधवार को 47 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं. इसमें चंबा (Chamba) में 17, सोलन में 8, सिरमौर-ऊना में 6-6, हमीरपुर और कांगड़ा (Kangra) में 4-4 और शिमला (Shimla) में 2 मामले आए हैं. अहम बात है कि चंबा शहर के धड़ोग मोहल्ले में एक साथ 16 कोरोना मरीज आने से हड़कंप मच गया है.

चंबा में हड़कंप मचा
चंबा में एक अन्य मामला द्रड्डा गांव से रिपोर्ट हुआ है. चंबा प्रशासन ने शहर के आठ वार्ड को सील कर दिए गए हैं. हालांकि, मोहल्ले में इतने मामले आने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं भी बढ़ गई हैं. मरीजों के यात्रा इतिहास को लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है. दो दिन पहले चंबा शहर के धड़ोग मोहल्ला में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए पचास लोगों के सैंपल लिए गए थे. इनमें से 17 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं.

सोलन में भी स्थिति चिंताजनक
सोलन में आठ कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं. उपमंडल अर्की और बद्दी में कोरोना के ये मामले रिपोर्ट हुए हैं. पलोग और रोहांज जलाणा पंचायत में छह नए मामले आए हैं. क्षेत्र में पुरोहित का काम करने वाले 78 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव मिला है.

ऊना में मां और बेटी समेत छह लोग कोरोना पॉजिटिव
ऊना में मां और बेटी समेत छह लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं. हरोली उपमंडल के पंजावर से 40 वर्षीय महिला और उसकी 18 वर्षीय बेटी कोरोना संक्रमित पाई गई है. गगरेट के दौलतपुर चौक का 35 वर्षीय व्यक्ति उत्तर प्रदेश से लौटा था. गगरेट के पिरथीपुर का 27 वर्षीय सेना का जवान सियाचिन से लौटा है. अंब उपमंडल के धारु नैहरियां का निवासी 37 वर्षीय सेना का जवान कोरोना संक्रमित पाया गया है, जो वहदिल्ली से लौटा है. वहीं, सिरमौर में कोरोना संक्रमण के छह नए मामले सामने आए हैं. सभी मामले पांवटा क्षेत्र के हैं.

कांगड़ा जिले का हाल
कांगड़ा में कोरोना के चार मामले सामने आए हैं. ज्वालामुखी के गगलोई गांव का एक 25 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है. 28 जुलाई को लेह से लौटा 33 वर्षीय सेना का जवान भी पॉजिटिव है. डाडासीबा के चनौर का 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव हुआ है. यह 28 जुलाई को मुंबई से आया था. शाहपुर के बोह गांव का 22 वर्षीय युवक पश्चिम बंगाल से लौटा था, वह भी संक्रमित मिला है.

शिमला में दो केस
शिमला सहित जिले में दो लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं. एक व्यक्ति ढली में पॉजिटिव आया है. टिक्कर का व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव मिला है.हिमाचल प्रदेश में कुल मामले 2916 हो गए हैं. यहां पर एक्टिव केस 1114 हैं. वहीं, 1762 मरीज ठीक हुए हैं. 12 लोगों की मौत हुई है. बुधवार को 52 लोग ठीक भी हुए हैं.

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

5 hours ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

1 day ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 weeks ago