Categories: देशभारत

हिमाचल में 10 हजार पीटीए, पैरा और पैट शिक्षक हुए रेगुलर..

शिमला. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में आखिरकार 10 हजार से ज्यादा पीटीए (PTA), पैरा और पैट (PAT) शिक्षकों को आखिरकार नियमितिकरण का तोहफा मिल ही गया है. प्रदेश सरकार ने कैबिनेट (Cabinet) के फैसले के मुताबिक, रेगुलर (Regular) करने की अधिसूचना जारी कर दी है. हिमाचल में 6799 पीटीए, 3294 पैट और 97 पैरा शिक्षक हैं. हालांकि सरकार ने इन्हें पहले ही रेगुलर शिक्षकों (Regular Teacher) के बराबर पे स्केल दे रखा है.

मामला सुप्रीट कोर्ट में गया था
मामला सुप्रीम कोर्ट में होने के कारण ये शिक्षक रेगुलर नहीं हो पा रहे थे. सुप्रीम कोर्ट से फैसले के बाद हिमाचल कैबिनेट ने रेगुलर करने का निर्णय लिया था, जो अब लागू हो गया है. पैट शिक्षकों को मिल रहा ज्यादा वेतन कम नहीं होगा और इसे आगामी इंक्रीमेंट और डीए में एडजस्ट किया जाएगा. अनुबंध पर तैनात पीटीए और लेफ्ट आउट पीटीए भी रेगुलर हो जाएंगे.

बैक डेट से नहीं मिलेंगे लाभ
सरकार की तरफ से प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा निदेशकों को इस बाबत आदेश जारी किए हैं. हालांकि नियमित होने वाले शिक्षकों को बैक डेट से लाभ नहीं मिल पाएंगे. यह फैसला प्रदेश की खराब वित्तीय स्थिति को देखते हुए लिया गया है. क्योंकि, इससे सरकार को इन्हें एरियर देना पड़ता जिससे प्रदेश पर आर्थिक बोझ पड़ता. गौरतलब है कि हिमाचल में पीटीए, पैट और पैरा शिक्षकों को नियमित होने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा है. सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ाई लड़नी पड़ी है. सुप्रीम कोर्ट तक यह मामला गया है.

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 days ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

5 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago