सोलन: सोलन तथा धर्मपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी विभिन्न कानूनों की जानकारी.

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन द्वारा अखिल विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के अन्तर्गत गत दिवस सोलन जिला के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी कपिल शर्मा ने दी।


कपिल शर्मा ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सीडीपीओ कार्यालय सोलन में 56 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षकों तथा संरक्षण अधिकारियों को विभिन्न कानूनों की जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षकों तथा संरक्षण अधिकारियों का इस जानकारी को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।


उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में सभी लोगों को विभिन्न कानूनों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया ताकि कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रह सके।

Tatkal Samachar: Information about various laws given to Anganwadi workers in Solan and Dharampur.


कपिल शर्मा ने कहा कि सीडीपीओ कार्यालय धर्मपुर में डिजिटल माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरूक करने के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में 51 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


कपिल शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर अभियान के माध्यम से लोगों को विभिन्न कानूनांे के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के सभी विशेषकर कमज़ोर वर्गों तक न्याय पहुंचाना है।


उन्होंने कहा कि अभियान को आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवक मण्डलों तथा महिला मण्डलों के सहयोग से सफल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के यू-ट्यूब चैनल DLSA Solan के माध्यम से सोशल मीडिया पर लोगों को विधिक अधिकारों की जानकारी प्रदान की जा रही है। इस चैनल पर गरीबी उन्मूलन के बारे में भी वीडियो अपलोड किया गया है। उन्होंने कहा कि सोलन के पांचों विकास खण्डों सोलन, कण्डाघाट, धर्मपुर, नालागढ़ तथा कुनिहार की सभी 240 ग्राम पंचायतों में इस चैनल पर विधिक जागरूकता से सम्बन्धित वीडियो अपलोड कर साझा किए गए हैं।


कपिल शर्मा ने सभी से आग्रह किया कि विधिक सेवाआंे के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन से दूरभाष संख्या 01792-220713 पर सम्पर्क किया जा सकता है।  

Recent Posts

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

15 hours ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

1 day ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

1 day ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

1 day ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

2 days ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 days ago