कुल्लू: मुख्य सचिव की उप-निर्वाचन के संबंध में भुंतर एयरपोर्ट पर अधिकारियों के साथ बैठक.

 हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने बुधवार को भुंतर एयरपोर्ट परिसर में 2-मण्डी लोक सभा उप-निर्वाचन-2021 की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि उप-निर्वाचन को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी निष्ठा एवं समर्पण भाव के साथ अपने-अपने दायित्व का निर्वहन करें। इससे न केवल लोकतंत्र को मजबूती मिलती है, बल्कि चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाकर प्रदेश की एक अच्छी छवि सामने आती है।


राम सुभग सिंह ने चुनावी प्रक्रिया को सम्पन्न करवाने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

Tatkal Samachar: Chief Secretary’s meeting with officials at Bhuntar Airport regarding the bye-election.


मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हि.प्र. सी. पालरासू ने भी अधिकारियों के साथ उप-निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने चुनाव के संबंध में किसी प्रकार की आशंका अथवा सामग्री की आवश्यकता पर तुरंत से उनके कार्यालय से सम्पर्क करने को कहा।


जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) आशुतोष गर्ग ने मुख्य सचिव को अवगत करवाया कि 2-मण्डी लोकसभा उप-निर्वाचन के लिए मतदान आगामी 30 अक्तूबर को प्रातः 8 बजे से सांय 6 बजे के बीच होगा। मतदान कुल्लू जिला के चारों निर्वाचन सभा क्षेत्रों 22-मनाली, 23-कुल्लू, 24-बंजार तथा 25-आनी (अ.जा.) में होगा। जिला में कुल 604 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इनमें छः मतदान केन्द्र क्रिटिकल जबकि 55 संवेदनशील हैं।

Tatkal Samachar: Chief Secretary’s meeting with officials at Bhuntar Airport regarding the bye-election.


उपायुक्त ने अवगत करवाया कि जिला में कुल 2500 कर्मचारियों को मतदान डियूटि के लिए तैनात किया गया है। आठ से 10 चुनाव पार्टियों पर एक सेक्टर मैजीस्टेªट डियूटि पर रहेगा। उन्होंने अवगत करवाया कि 20 प्रतिशत अतिरिक्त स्टॉफ की चुनाव के लिए ड्यिूटि लगाई गई है ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत से उनकी सेवाएं ली जा सके।


मुख्य सचिव को उपायुक्त ने उप-निर्वाचन के दृष्टिगत जिला में गठित विभिन्न समितियों के बारे में भी अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों व उम्मीदवारों द्वारा चुनाव प्रचार पर किए जा रहे व्यय पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी प्रकार के अवैध लेन-देन अथवा प्रलोभन की भी टीमों द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरी चुनावी प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता के नियमों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करवाई गई। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार कोविड-19 नियमों की अनुपालना सुनिश्चित बनाई जाएगी।


 
पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू, अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा सहित अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

15 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago