कांगड़ा: डीसी ने किया कुठेड स्कूल तथा शाहपुर आईटीआई का औचक निरीक्षण.

 कोविड प्रोटोकॉल की व्यवस्थाएं जांची, रेंडल सेंपलिंग के दिए निर्देश

स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के आदेश

 उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कांगड़ा जिला में शैक्षणिक संस्थानों में कोविड प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त करने के लिए कहा गया है ताकि स्कूल के बच्चों को कोविड संक्रमण से बचाया जा सके। इसके साथ ही स्कूलों में कोविड टेस्ट पर भी विशेष बल दिया जाएगा इस के लिए स्वास्थ्य विभाग को भी रेंडम सेंपलिंग करने के लिए कहा गया है।

Tatkal Samachar: DC did surprise inspection of Kuthed School and Shahpur ITI.


 बुधवार को उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ तथा आईटीआई शाहपुर में कोविड प्रोटोकॉल को लेकर औचक निरीक्षण भी किया। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठेड़ में सामाजिक दूरी से लेकर मास्क इत्यादि उपयोग को लेकर विद्यार्थी पूरी तरह से जागरूक हैं जबकि आईटीआई शाहपुर में कुछ विद्यार्थियों को बिना मास्क के पाया गया जिस पर आईटीआई प्रबंधन को कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं!

Tatkal Samachar: DC did surprise inspection of Kuthed School and Shahpur ITI.


    उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड से बचाव के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं तथा इस के लिए टीकाकरण अभियान में भी तेजी लाई गई है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला की प्रत्येक पंचायत तक टीकाकरण अभियान को पहुंचाने के लिए कदम उठाए गए हैं और अब प्रत्येक पंचायत में सप्ताह में एक बार टीकाकरण सेशन आयोजित भी किया जा रहा है ताकि सभी नागरिकों को कोविड वैक्सीन की दोनों ही डोज्स दी जा सकें। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कोविड टेस्टिंग पर भी विशेष बल दिया जा रहा है ताकि कोविड संक्रमण को प्रारंभिक तौर पर ही रोका जा सके।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि सभी नागरिकों को सामाजिक दूरी के साथ साथ मास्क का उपयोग अवश्यक करना चाहिए।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago