[metadata element = “date”]
प्रदेश सरकार की अनुमति के बाद सोमवार से स्कूलों में विद्यार्थी पहुंचने शुरू हो गए हैं। कुल्लू जिले में बच्चे छात्र पहुंचे। एसओपी के तहत मास्क दिए गए। सामाजिक दूरी का पालन और सैनिटाइज करने के बाद स्कूल परिसर तथा कक्षाओं में प्रवेश दिया गया। स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया। जिले में कई निजी व सरकारी स्कूलों में विद्यार्थी नहीं आए।
कुल्लू जिले में 96 सीनियर सेकेंडरी, 56 हाई स्कूल और 170 निजी स्कूलों में सरकार के एसओपी का पालन करना होगा। भुंतर स्कूल के प्रिंसिपल हेम राज शर्मा ने कहा कि कोरोना को लेकर स्कूल प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी हैं।
स्कूल परिसर, क्लास रूम सहित सभी कमरों को सैनिटाइज किया गया और शौचालयों की साफ सफाई के साथ साबुन की व्यवस्था भी की गई है।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक कुल्लू बलवंत सिंह ठाकुर ने कहा कि बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों की सहमति होना आवश्यक है और इसके लिए अभिभावकों को लिख कर देना होगा।
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…
जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…
असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…
विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…