लेह-बिलासपुर रेललाइन की अनुमानित लागत 15.5 हजार करोड़

[metadata element = “date”]

सामरिक, व्यापारिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बिलासपुर-लेह रेलवे लाइन की अनुमानित लागत 15.5 हजार करोड़ कम हो गई है। हिमाचल में सर्वे का स्पॉट विजिट करने पहुंचे रेलवे लाइन परियोजना निदेशक ने 83.5 हजार करोड़ के बजाय अब 68 हजार करोड़ का एस्टीमेट बनाया है। इस रेलवे लाइन का अभी रडार सर्वे चला हुआ है।

बीते शुक्रवार को हिमाचल पहुंचे परियोजना निदेशक टीम ने संरेखण अनुकूलन अध्ययन के बाद मेजर ब्रिज और सुरंगों की लंबाई कम की है। पहले यह रेल मार्ग 52 फीसदी सुरंगों से बनना था लेकिन अब यह 51 फीसदी सुरंगों से बनेगा। बिलासपुर से लेह तक 124 मेजर ब्रिज बनने थे लेकिन अब इनकी संख्या 110 होगी। उक्त रेल मार्ग में पहले सबसे लंबी रेल सुरंग की लंबाई 27 किलोमीटर थी लेकिन अब सबसे लंबी सुरंग 13.5 किलोमीटर की होगी। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर-लेह रेल मार्ग की प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने का काम जोरों से चल रहा है।

रक्षा मंत्रालय ने इसका दायित्व उत्तर रेलवे को सौंपा है। इस परियोजना की लागत राशि के लिए पहले 83.5 हजार करोड़ का आंकलन तैयार किया गया था। बीते शुक्रवार को हिमाचल पहुंचे परियोजना निदेशक ने रेलवे लाइन का अनुकूलन अध्ययन किया, जिसमें पाया कि सर्वे में कुछ बदलाव करके लागत राशि को कम किया जा सकता है। 

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago