Trending Now

Himachal Pradesh:हिमाचल में पेट्रोल, डीजल व घरेलू रसोई गैस का पर्याप्त भंडारण उपलब्धः मुख्य सचिव

मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के परिणामस्वरूप उत्पन्न स्थिति के दृष्टिगत आज यहां प्रदेश में पैट्रोल, डीजल, घरेलू व व्यावसायिक गैस ईधन की उपलब्धता के बारे में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।


बैठक में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में घरेलू रसोई गैस (एल.पी.जी.), पैट्रोल व डीजल के पर्याप्त भंडारण उपलब्ध हैं। प्रदेश में अभी केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर असर पड़ा है परन्तु निजी व सरकारी अस्पतालों व शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश में लगभग 15000 व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं, जिन्हें होटल, रेस्टोरेंट व अन्य संस्थानों को उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने घरेलू गैस उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि सोशल मीडिया मेें चल रहे भ्रामक प्रचार के चलते हड़बड़ाहट में अनावश्यक गैस बुकिंग करने से बचे व धैर्य बनाए रखें।

उन्हांेने सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी किए कि वह प्रतिदिन इसकी समीक्षा करें।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव आर. डी. नजीम, निदेशक खाद्य आपूर्ति विभाग राम कुमार गौतम, अतिरिक्त निदेशक सुरेन्द्र राठौर, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड शिमला के डिविजनल रिटेल सेल्स हेड इन्द्र लाल नेगी, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मंडल एलपीजी विक्रय प्रमुख मोहम्मद आमीन व एल.पी.जी. शिमला के क्षेत्र अधिकारी नितिन टंडन ने भाग लिया।

Vijay Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago