Treding News

Mandi News:कोल बांध से प्रभावित परिवारों की समस्याओं का शीघ्र किया जाए समाधान: मंडलायुक्त*

राज्य स्तरीय कोल बांध विस्थापित एवं पुनर्वास सलाहकार समिति की बैठक की कार्यवाही की अनुपालना की समीक्षा हेतु बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के वीसी रूम में एक बैठक का आयोजन किय गया, जिसकी अध्यक्षता मंडलायुक्त मंडी डॉ. राज कृष्ण पुर्थी ने की। बैठक में उपायुक्त अपूर्व देवगन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में कोल बांध परियोजना से मंडी जिला के सुंदरनगर तथा करसोग उपमंडलों के  प्रभावित परिवारों के पुनर्वास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। मंडलायुक्त ने एनटीपीसी अधिकारियों को निर्देश दिए कि विस्थापित परिवारों तथा प्रभावित क्षेत्रों के लिए जो भी सीएसआर गतिविधियां की जाएं, वे उपायुक्त के संज्ञान में लाकर करें, ताकि प्रभावित परिवारों को समय पर राहत मिल सके।

उन्होंने एनटीपीसी के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि गैर-सरकारी सदस्यों के साथ नियमित रूप से बैठकें आयोजित की जाएं, ताकि विस्थापित परिवारों की समस्याओं और मांगों को समय रहते समझा जा सके और उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।  इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम शीघ्र उठाए जाएं, ताकि विस्थापित परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में कोल बांध से सतलुज नदी के दोनों किनारों पर हो रही सिल्ट की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए एनटीपीसी प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने कहा कि कोल बांध परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाना आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए विस्थापित परिवारों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

बैठक की कार्रवाई का संचालन सहायक आयुक्त, मंडलायुक्त (मंडी) सुनयना शर्मा ने किया।

बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी, तहसीलदार करसोग, एनटीपीसी के वरिष्ठ प्रबंधक डॉ अंजुला अग्रवाल,सहायक प्रबंधक( एच आर) पूर्ण सिंह उपस्थित रहे।

Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago