Hamirpur News: मुख्यमंत्री हर बच्चे की बेहतरीन शिक्षा के लिए कर रहे हैं प्रावधान: राम चंद्र पठानिया

 छात्रों की जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर में आरंभ हो गई। कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
 इस अवसर पर सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों और टीम प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए राम चंद्र पठानिया ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलें बहुत ही महत्वपूर्ण होती हैं। क्योंकि, इनसे बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है। राम चंद्र पठानिया ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कई महत्वपूर्ण फैसले ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतरीन शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं। https://tatkalsamachar.com/kinnaur-news-forest-conservation-jagat-singh-negi/ भोरंज विधानसभा क्षेत्र के गांव करहा में इस अत्याधुनिक स्कूल का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया है।
 राम चंद्र पठानिया ने कहा कि गरीब और बेसहारा बच्चों को भी शिक्षा के बेहतरीन अवसर उपलब्ध करवाने के लिए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना और मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना जैसी सराहनीय योजनाएं आरंभ की हैं। इससे अब हिमाचल का कोई भी बच्चा पैसे की कमी के कारण आधुनिक, उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा।
 उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए भी राज्य सरकार आधुनिक स्टेडियमों का निर्माण करने जा रही है। पठानिया ने बताया कि मुंडखर स्कूल में भी एक आधुनिक स्टेडियम बनाया जाएगा, जिसके लिए स्थानीय विधायक सुरेश कुमार लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और विधायक सुरेश कुमार ने भोरंज विधानसभा क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की योजनाएं मंजूर की हैं। पिछले डेढ वर्ष के दौरान जाहू में औद्योगिक क्षेत्र, सम्मूताल में बस स्टैंड और करहा में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के अलावा क्षेत्र में कई अन्य बड़े सरकारी कार्यालय एवं संस्थान स्थापित किए गए हैं तथा करोड़ों रुपये की नई पेयजल एवं सड़क योजनाओं के कार्य आरंभ किए गए हैं। इस अवसर पर पठानिया ने प्रतियोगिता की आयोजन समिति को 5100 रुपये देने की घोषणा भी की।
 इससे पहले, मेजबान स्कूल के प्रधानाचार्य ओंकार देव ने मुख्य अतिथि, अन्य गणमान्य अतिथियों, टीम प्रभारियों और प्रतिभागी खिलाड़ियों का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
 उदघाटन अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, https://youtu.be/N3PpdqvePVw?si=cBVijCHL5S9nC8aB वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रोशन लाल शर्मा, राजन कपिल, अशोक शर्मा, चंदन ठाकुर, एडीपीईओ करतार चंद, अश्वनी कुमार और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago