Kinnour News : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला किन्नौर में मैराथन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर में आयोजित किए जा रहे रेड क्रॉस मेले के पहले दिन जिला कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला में आयोजित की गई मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के अंतिम बिंदु स्थल कल्पा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों बारे जानकारी दी और उन्हें स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रहने के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री ने बताया कि इस मैराथन दौड़ को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य जिला किन्नौर के युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाना है तथा युवाओं में खेलों के प्रति सकारात्मक भाव उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि जिला के लोगों को खेल की अहमियत व इससे होने वाले लाभ के बारे में जागरूक करना आवश्यक है ताकि जनजातीय जिला किन्नौर से राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पैदा हो सकें। 

जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य सहित जनजातीय जिलों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में निरंतरता के साथ कार्य कर रही है।https://tatkalsamachar.com/mandi-news-public-works-minister/ उन्होंने बताया कि खेल को युवाओं के जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा खंड एवं पंचायत स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है ताकि प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच प्राप्त हो सके और वह जिला व प्रदेश सहित देश का नाम रोशन कर सकें। 

इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि शीघ्र ही कल्पा में राष्ट्रीय स्तर की मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा ताकि स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हो सके।

आयोजित मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं के अंडर-14 वर्ग के लिए रिकांग पिओ बाजार से कल्पा स्टेडियम जिसके दूरी 12 कि.मी, बालक-बालिकाओं के अंडर-19 वर्ग के लिए दूरी 12 कि.मी, तथा ओपन वर्ग में दूरी 16 कि.मी निर्धारित की गई थी।https://www.youtube.com/watch?v=9uQQJPXgSSM मुख्य अतिथि द्वारा सभी विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।

राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर जिला के होमगार्ड बैंड को मनमोहक बैंड-प्रस्तुति के लिए ऐच्छिक निधि से 10 हजार रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की।

इससे पूर्व जिला कल्याण अधिकारी बलबीर ठाकुर द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया और उन्हें नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला में आयोजित किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों से अवगत करवाया।

इस अवसर पर उपयुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, एसडीएम कल्पा डॉ मेजर शशांक गुप्ता, उपनिदेशक प्रारंभिक कुलदीप नेगी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण दिनेश सेन सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago