Categories: देशभारत

सुंदरनगर: सरकारी नौकरी के नाम पर 7 लोगों से ठगे 22 लाख रुपये..

सुंदरनगर (मंडी). देश में दिन-प्रतिदिन ठगी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं. कहीं लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं तो कहीं नौकरी (Jobs) दिलाने के नाम पर लोग लाखों रुपए लूटा रहे हैं. ऐसा ही वाकया हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मंडी (Mandi) जिला में भी देखने को मिला है. यहां गांव के ही एक सख़्श ने नौकरी दिलाने के नाम पर कुछ लोगों को अपने जाल में फंसा कर लगभग 22 लाख रुपए की ठगी कर डाली. अब पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस (Police) को सौंपी है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की है.

जान से मारने की धमकी भी दी
शिकायतकर्ता जितेंद्र कुमार पुत्र नंदलाल ने कहा कि वे निहरी तहसील के अंतर्गत गांव कंमाद के रहने वाले हैं और उनके एक रिश्तेदार मोहन लाल पुत्र खेमराज निवासी गांव खील, डाकघर धरमौड़ तहसील करसोग जिला मंडी द्वारा उन्हें और अन्य 6 लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का वायदा किया. उन्होंने कहा कि आरोपी से जब उनके द्वारा दिए गए पैसे वापिस लौटाने को कहा तो उन्हें ही जान से मारने की धमकी दी.

अनुराग से नजदीकी बताकर ठगे पैसे
शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी मोहन लाल ने बीते वर्ष अक्तूबर माह में उन्हें केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ नजदीकी संबंध होने की बात बताई गई. इस पर आरोपी ने उन्हें वन विभाग में बतौर वन रक्षक नौकरी पर दिलाने का वायदा किया. आरोपी ने शिकायतकर्ता को एक नौकरी दिलाने की एवज में 3 लाख रुपयों की मांग की गई.

शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उनके द्वारा बीते 9 अक्तूबर को हिमाचल ग्रामीण बैंक रोहांडा से आरोपी के पीएनबी करसोग के खाते में एक लाख 20 हजार,17 अक्तूबर को 55 हजार,25 अक्तूबर को 52 हजार और 7 नवंबर को 20 हजार रुपए नेफ्ट (NEFT) के माध्यम से ट्रांसफर किए गए. जितेंद्र कुमार ने कहा कि इस प्रकार उनके द्वारा आरोपी को बैंक ट्रांसफर के माध्यम से 2 लाख 50 हजार रुपए भेजे गए. इसके अलावा, उन्होंने आरोपी मोहन लाल को इस वर्ष 27 मार्च को 20 हजार पेटीएम और 8 व 4 लाख रूपए कैश दिए गए. इस प्रकार उन्होंने आरोपी को 14 लाख 70 हजार रुपयों की भारीभरकम रकम दे दी गई, लेकिन आज दिन तक ना ही उन्हें पैसे और न ही उन्हें आरोपी द्वारा नौकरी दी गई. इससे आरोपी द्वारा उनके साथ लाखों की ठगी को अंजाम दिया गया.

कुल 22 लाख रुपये की ठगी
जितेंद्र कुमार ने कहा कि आरोपी मोहन लाल द्वारा उनके अलावा आशीष निवासी जींद, हरियाणा हाल कैशियर हिमाचल ग्रामीण बैंक शाखा रोहांडा, महेंद्र कुमार निवासी मांहूनाग,जिला मंडी, करताप सिंह निवासी द्रंग,जिला मंडी, शेर सिंह निवासी निरमंड, जिला कुल्लू, सीता राम व मदन लाल निवासी कसौली जिला सोलन से भी नौकरी दिलवाने की एवज में 7 लाख 20 हजार रुपए ऐंठ कर कुल 22 लाख रुपयों की ठगी को अंजाम दिया गया है.

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

3 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

3 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

4 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

7 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

10 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

10 hours ago