राम मंदिर भूमिपूजन के जश्न के दौरान बवाल, सड़क पर उतरी आर्मी

असम के सोनितपुर में राम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन के जश्न के दौरान दो समुदाय आमने-सामने आ गए. इसके बाद सोनितपुर के दो थानाक्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है. कर्फ्यूग्रस्त इलाकों में गुरुवार को सेना के जवानों ने फ्लैग मार्च किया.

सोनितपुर के अधिकारियों का कहना है कि बुधवार को राम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन के मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली थी. इस दौरान दो समुदाय के बीच कहासुनी हुई. देखते-देखते ही कहासुनी बवाल में बदल गई. इसके बाद दो थानाक्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है.

सोनितपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नुमल महाता ने कहा कि जिले के थेलामारा और ढेकियाजुली पुलिस थानों के अधिकार क्षेत्र में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगाया गया है. सेना के जवानों ने जिला प्रशासन के अनुरोध पर फ्लैग मार्च किया. अभी स्थिति कंट्रोल में है. इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है.

एएसपी नुमल महाता का कहना कि दोनों पक्ष के करीब 10 लोग घायल हुए हैं. वहीं, बजरंग दल का कहना है कि उसके कम से कम 12 कार्यकर्ता घायल हैं. बवाल की सूचना पाकर असम के एडीजी (कानून व्यवस्था) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को कर्फ्यूग्रस्त इलाकों का दौरा करने का निर्देश दिया गया है. वह सोनितपुर पहुंच रहे हैं.

सोनितपुर की पुलिस अधीक्षक मुग्धाज्योति देव महंता भी बुधवार शाम से ही घटनास्थल पर कैंप कर रही हैं. बवाल की शुरुआत भोरा सिंगोरी में एक मंदिर में जोर-जोर से संगीत बजाने और नारे लगाने के बाद हुई. इस दौरान दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई, जिस बाइक सवार कार्यकर्ता भड़क उठे.

Neha Sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 hours ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

1 day ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 weeks ago