राजधानी शिमला के ढली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा जहर निगल कर आत्महत्या किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। मृतक की पहचान 36 वर्षीय शीशराम पुत्र मस्तराम निवासी ठेला के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी। परिजनों को जब इस बात का पता चला तो वह उसे उपचार के लिए तुरंत अस्पताल लेकर आए। जहां उक्त व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी परवीर ठाकुर ने बताया कि व्यक्ति ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है क्योंकि मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। लिहाजा पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…