बिहार में आधिकारिक जानकारी के अनुसार बिजली गिरने से 83 लोगों की मौत हो गई है.
आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक़ 25 जून (गुरुवार) शाम साढ़े छह बजे तक मिली जानकारी के अनुसार 83 लोगों की मौत हुई है.
आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार सबसे ज़्यादा मौतें गोपालगंज में हुई हैं जहां 13 लोग मारे गए हैं.
बिहार के क़रीब 23 ज़िले में बिजली गिरने से जान-माल का नुक़सान हुआ है. गोपालगंज के बाद मधुबनी और नवादा में 8-8 लोग मारे गए हैं. इसके अलावा सिवान में छह, भागलपुर में छह, पूर्वी चंपारण में पांच दरभंगा और बांका में पांच-पांच और पश्चिमी चंपारण में 2 लोगों की मौत की ख़बर है.
बिहार सरकार ने सभी मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए का मुआवज़ा देने की घोषणा की है. पूर्व उप-मुख्यमंत्री और मौजूदा नेता प्रतिपक्ष राजद के तेजस्वी यादव ने लोगों की मौत पर दुख जताया है.
बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश में भी बिजली गिरने से कुछ लोगों की मौत की ख़बर है. देवरिया में बिजली गिरने से पाँच लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं.
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…