3 बहनों ने चाकू से गोदकर चचेरे भाई मारा,

पुलिस के मुताबिक, सनोज के बड़े भाई मनोज का तीन वर्षीय बेटा खेलते हुए बगल में रामचरन के दरवाजे पर पहुंच गया. नाराज रामचरन गाली देते हुए उसे भगाने लगा. बगल में मौजूद सनोज ने अपशब्द सुनकर विरोध किया. इस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.

बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के ऊंचटोला महसो गांव में मामूली विवाद में तीन चचेरी बहनों ने अपने भाई को चाकू से गोद डाला. इस अपराध में तीनों लड़कियों का साथ उनके पिता ने भी दिया. घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. उसकी तीनों बेटियां फरार चल रही हैं जिनकी तलाशी में दबिश दी जा रही है. दरअसल, बस्ती के ऊंचटोला महसो गांव में दो सगे भाई रामचरन और चनई बंटवारे के बाद अलग-अलग रहते हैं. चनई का छोटा बेटा सनोज चेन्नई में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था.

कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन हुआ तो हजारों लोगों के साथ वह भी गांव लौट आया. पुलिस के मुताबिक, सनोज के बड़े भाई मनोज का तीन वर्षीय बेटा खेलते हुए बगल में रामचरन के दरवाजे पर पहुंच गया. नाराज रामचरन गाली देते हुए उसे भगाने लगा. बगल में मौजूद सनोज ने अपशब्द सुनकर विरोध किया. इस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.

आरोप है कि इसी बीच रामचरन कि तीन बेटियां भागकर घर के अंदर गईं और हाथ में चाकू लिए बाहर आईं. इसके बाद पिता के साथ मिलकर सनोज के ऊपर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया. खून से लथपथ सनोज जमीन पर गिर गया. शोर सुनकर मौके पर भागकर पहुंचे दिव्यांग चनई और मनोज जब तक उसे नजदीकी अस्पताल ले जाते, तब तक उसने दम तोड़ दिया.

सूचना मिलने पर वहां पहुंचे लालगंज के एसओ अनिल सिंह ने घटनास्थल से ही रामचरन को गिरफ्तार कर लिया. घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है, बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है.

एसपी ने कहा, जांच पड़ताल में पता चला कि जो व्यक्ति मरा है, उसके बड़े भाई का छोटा बच्चा चाचा के घर चला गया था जिससे एक छोटी सी बच्ची ने उसे धक्का दे दिया. बच्चा गिर गया और इसी दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया. युवक को चाकू मार दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago