उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक नेता को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है. उत्तराखंड उधम सिंह नगर के रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में शादी का झांसा देकर कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के एक नेता को पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार किया है.
एक महिला ने भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश विश्वास को पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, फिर उन्हें जेल भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि मुकदमे के बाद से ही आरोपी 30 मई से फरार चल रहा था. ट्रांजिट कैंप में ही रहने वाली एक महिला ने 30 मई को भाजयुमो नेता पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था.
आरोपी नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया. पुलिस को सौंपी गई तहरीर में महिला ने कहा है कि साल 2019 में उसकी मुलाकात सुरेश विश्वास से हुई थी. उन्होंने शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए. फिर वे शादी से मुकर गए. पुलिस ने आरोपी को उसी के घर से गिरफ्तार किया है. आरोपी बाहर से ताला लगाकर अपने घर में सो रहा था.
केस दर्ज करने के बाद आरोपी को पदमुक्त कर दिया गया था.ट्रांजिट कैम्प थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी ने बताया आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया था. उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी. सोमवार देर रात उसे घर से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…