Strong criticism of the Lieutenant Governor for not allowing the proposed Congress's Dearness Hatao Maha rally in Delhi on December 12
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने नगर परिषद ठियोग के पार्षद ठियोग शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल ग्रोवर पर हुए जानलेवा हमले पर चिंता प्रकट करते हुए प्रदेश में विगड़ती कानून व्यवस्था के लिए सरकार व प्रशासन को आड़े हाथ लिया है।उन्होंने कहा है कि ठियोग क्षेत्र में बढ़ता नशे का कारोबार व दिनों दिन बिगड़ती कानून व्यवस्था से यहां के लोगों में असुरक्षा व भय का खोफ बढ़ता जा रहा है।
राठौर ने ग्रोवर पर हुए जानलेवा हमले को लेकर आज डीजीपी संजय कुंडु को अवगत करवाया। उन्होंने डीजीपी से हमले के दोषियों को तुरंत पकड़ने और क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के लिये कड़े कदम उठाने को कहा।उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में इस क्षेत्र में जिस प्रकार अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है वह बहुत ही चिंता की बात है।
राठौर ने कहा कि नगर परिषद के कांग्रेस पार्षद पर हुआ जानलेवा हमले की पूरी तरह निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।उन्होंने आरोप लगाया कि समाज विरोधी तत्वों को सरकार का सरंक्षण है इसलिए उन्हें कानून का कोई डर नही है।उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए जो उपद्रव फैला कर लोगों में भय फैलाने की कोशिश कर रहें है।उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भी यहां एक हत्या का मामला भी पाया गया था।इससे भी इस क्षेत्र में लोगों में भय फैला हुआ है।
राठौर ने कहा कि ठियोग शिमला का प्रवेश द्वार है,ऐसे में यहां कोई भी आपराधिक घटना होती है तो इसका भय का संदेश पूरे प्रदेश में जाता है।उन्होंने कहा कि यहां आपराधिक मामलों पर कड़ी नजर रखने की बहुत ही जरूरत है।यहां पुलिस की चौकसी बढ़ाने की बहुत ही जरूरत है।
डीजीपी संजय कुंडु ने राठौर को आश्वासन दिया है कि वह इस हमले की तुरंत जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेंगे।
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…
जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…
असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…
विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…