Chief Minister presides over the opening ceremony of International Renuka Fair
सिरमौर जिले के रेणुका में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का शुभारम्भ आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने किया। उन्होंने ददाहू में भगवान परशुराम की पालकी उठाकर शोभा यात्रा में भाग लिया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले और त्यौहार हमारे समृद्ध सांस्कृतिक भंडार का अभिन्न अंग हैं और आने वाली पीढि़यों के लिए इसे संरक्षित करने के लिए ठोस प्रयास किए जाने चाहिए।
इसके पश्चात, मुख्यमंत्री ने भगवान परशुराम मंदिर और माता रेणुका जी मंदिर में शीश नवाया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनियों का शुभारम्भ भी किया।
चैरी की धार हेलीपैड से मेला ग्राउंड तक करीब 10 किलोमीटर लंबे रास्ते में लोगों द्वारा मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।
राज्य रेडक्राॅस सोसायटी की उपाध्यक्षा एवं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डाॅ. साधना ठाकुर, ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी, शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, नाहन के विधायक डाॅ. राजीव बिन्दल, रेणुका के विधायक विनय कुमार, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम, पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल व अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि…
लोक भवन में आज गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामय…
धर्मशाला नगर निगम के लिए वार्ड संख्या – 1 श्रीमती हिमांशी पत्नी सनी हरीश वार्ड संख्या 2 अशोक पठानिया…
सूचना एवं जन संपर्क निदेशालय में आज अधीक्षक ग्रेड-1 बलवीर सिंह और कम्पयूटर ऑपरेटर हरीश…
कक्षा 7 के छात्र वेदांत शर्मा ने अपनी पहली पुस्तक “Where the Window Begins” प्रकाशित…
शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा…