चेन्नई सुपर किंग्स की सफलता का फैफ डु प्लेलिस ने बताया राज़.

अनुभवी खिलाड़ी फैफ डु प्लेसिस को लगता है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सफल टीमों में शामिल चेन्नई सुपरकिंग्स के ड्रेसिंग रूम में ‘अच्छी समझ’ वाले कई क्रिकेटर शामिल हैं. इनमें से एक दिग्गज कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भी है.

चेन्नई सुपरकिंग्स के इस दिग्गज ने जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर पॉमी एमबांग्वा से इंस्टाग्राम चैट में कहा, ‘चेन्नई के साथ अपने अनुभव की बात करूं तो वहां ड्रेसिंग रूम शांत रहता है. ड्रेसिंग रूम में बहुत सारे अच्छी समझ वाले क्रिकेटर हैं.’ उन्होंने कहा, ‘‘चेन्नई की ड्रेसिंग रूम में यह विश्वास रहता है कि कोई ना कोई खिलाड़ी मैच निकाल लेगा और हर बार अलग-अलग खिलाड़ी ऐसा करते हैं.’

इस बयान से फैफ डु प्लेसिस ने चेन्नई की सफलता के राज़ को भी उजागर कर दिया कि वह क्यों तीन बार खिताब जीती या फिर मुंबई ने चार खिताब क्यों जीते. कारण यही है कि इन दोनों ही टीमों ने अपनी टीम में मैच विजेताओं को ज्यादा से ज्यादा जगह दी.

इसी वजह से चेन्नई को को अलग-अलग खिलाड़ी ने मैच जिताए. धोनी के नेतृत्व में टीम ने 2008 में आईपीएल शुरू होने के बाद से तीन बार खिताब अपने नाम किया है और चैम्पियन बनने के मामले में चेन्नई सुपरकिंग्स सिर्फ मुंबई इंडियन से पीछे है.

टीम हर बार आईपीएल प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही है और दो बार चैम्पियन्स लीग टूर्नामेंट का खिताब भी हासिल किया है.’

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago