Health & Fitness

Hamirpur News:वन विभाग की स्पोर्ट्स मीट में हमीरपुर सर्कल चैंपियन

 हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता में इस बार हमीरपुर फोरेस्ट सर्कल ओवरऑल चैंपियन बनी, जबकि रामपुर सर्कल की टीम दूसरे स्थान पर रही। तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता के दौरान फोरेस्ट सर्कल हमीरपुर ने अधिकांश इवेंट्स में बाजी मारी। प्रतियोगिता का समापन्न रविवार को हो गया। यहां आयोजित प्रतियोगिता में पुरूष एवं महिला वर्ग की टीमों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। करीब 124 इवेंट्स के तहत 32 खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से वॉलीबॉल महिला वर्ग में मंडी, और पुरूष वर्ग में शिमला की टीम चैंपियन बनी। इसी तरह से बास्केटबॉल पुरूष वर्ग में बिलासपुर और महिला वर्ग में हमीरपुर की टीम विजयी रही। फुटबॉल पुरूष वर्ग में धर्मशाला और कब्बडी पुरूष वर्ग में हमीरपुर ने जीत का डंका बजाया। प्रतियोगिता के समापन्न अवसर पर वन बल प्रमुख एवं जाइका वानिकी परियोजना के मुख्य पाियोजना निदेशक डा. संजय सूद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने समस्त विजेता टीम एवं व्यक्तिगत खेल के विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान कर्मचारियों ने स्विफ्ट इन स्पोर्ट्स, डिवोटेड इन ड्यूटी की भूमिका निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Vivek Sood

Recent Posts

नशे के खिलाफ ऊना की हुंकार, 16 सितंबर को मुख्यमंत्री की अगुवाई में वॉकाथॉन

युवाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, साथ चलकर देंगे नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश, उपमुख्यमंत्री…

3 weeks ago

Kangra News:हिमालय संरक्षण को जन आंदोलन बनाकर राष्ट्र निर्माण से जोड़ना होगा: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि…

3 weeks ago

Kinnaur News:03 करोड़ 50 लाख के ईको पार्क एवं 02 करोड़ 12 लाख के वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्य से छितकुल में पर्यटन गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला…

3 weeks ago

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

4 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago